{"_id":"63fb16adf85d706bd8050f45","slug":"naxal-attack-update-maoists-issued-a-press-note-and-accused-the-government-2023-02-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Naxal Attack: माओवादियों ने लगाया आरोप, कहा बस्तर को पुलिस कैंप बना दिया, युद्ध जैसा माहौल तैयार किया जा रहा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Naxal Attack: माओवादियों ने लगाया आरोप, कहा बस्तर को पुलिस कैंप बना दिया, युद्ध जैसा माहौल तैयार किया जा रहा
Sun, 26 Feb 2023 01:52 PM IST
अभिषेक वर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, छत्तीसगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, छत्तीसगढ़
Published by: अभिषेक वर्मा
Updated Sun, 26 Feb 2023 01:52 PM IST
सार
सुकमा के जगरगुंडा इलाके में हुए नक्सली हमले में तीन जवानों की मौत हो गई थी। इसके बाद माओवादियों ने प्रेस नोट जारी कर सरकार पर सम्पूर्ण बस्तर को पुलिस कैम्प में तब्दील करने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन
माओवादी सरकार के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे हैं।
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जगरगुंडा इलाके में हुए नक्सली हमले के बीच माओवादियों ने प्रेस नोट जारी कर सरकार पर सम्पूर्ण बस्तर को पुलिस कैम्प में तब्दील करने का आरोप लगाया है। माओवादियों के दक्षिण बस्तर डिविजनल कमेटी के सचिव गंगा ने प्रेस नोट जारी कर कहा कि चार महीनों में कुल 9 कैम्प खोलकर इलाके में युद्ध का माहौल तैयार किया जा रहा है।
विज्ञापन
उन्होंने आरोप लगाया कि अत्याधुनिक सैन्य हेलीकॉप्टर, ड्रोन व टोही विमानों की मदद से इलाके की निगरानी की जा रही है। मिनपा कैम्प सहित अन्य थानों व कैम्पों में फायरिंग व बमबारी का रिहर्सल करने के साथ ही केंद्र व राज्य सरकार पर हवाई हमले तेज करने की तैयारी करने की जा रही है।
विज्ञापन
दूसरी ओर माओवादी नेता ने मिर्च तोड़ने व मजदूरी के लिए तेलंगाना आंध्र जाने वाले मजदूरों को नक्सलियों के नाम पर गिरफ्तार करने का भी आरोप लगाया है।