{"_id":"ed1739f0-c7ca-11e2-b793-d4ae52bc57c2","slug":"naxal-attack-bastar-sp-suspends-ig-and-dm-transfer","type":"story","status":"publish","title_hn":"बस्तर के एसपी निलंबित, आईजी व डीएम का तबादला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बस्तर के एसपी निलंबित, आईजी व डीएम का तबादला
रायपुर/एजेंसी
Updated Wed, 29 May 2013 12:45 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
छत्तीसगढ़ सरकार ने मंगलवार रात को बस्तर जिले के एसपी मयंक श्रीवास्तव को निलंबित कर दिया है। साथ ही बस्तर रेंज के आईजी हिमांशु गुप्ता और जिला कलेक्टर पी अनाबलगान का तबादला कर दिया गया है।
विज्ञापन
गुप्ता को प्रदेश पुलिस हेडक्वार्टर जबकि अनाबलगान को प्रदेश सचिवालय भेजा गया है। यह बदलाव शनिवार को सुकमा में कांग्रेसी नेताओं के काफिले पर नक्सली हमले के चलते किया गया है।
विज्ञापन
प्रदेश सरकार के पब्लिक रिलेशन सचिव अमन सिंह ने बताया कि निलंबित किए गए श्रीवास्तव को अगले आदेश तक डीजीपी कार्यालय से संबंधित किया गया है जबकि गुप्ता अब सीआईडी विभाग में आईजी होंगे। इसके साथ ही अनाबलगान सचिवालय में उप सचिव होंगे।
विज्ञापन
बस्तर जिले के नए एसपी के रूप में अजय यादव की नियुक्ति की गई है। अरुण देव गौतम बस्तर रेंज के आईजी और अंकित आनंद कलेक्टर होंगे।
डायरेक्टर जनरल ऑफ पुलिस रामनिवास अब खुद वीआईपी सुरक्षा का जिम्मा संभालेंगे। उनकी मदद एक आईजी और एक डीजीपी करेंगे। रमन सिंह की सरकार ने नक्सली हमले की न्यायिक जांच का आदेश पहले ही दे चुकी है।