फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Natural disaster in Tripura and Kerala states, Chhattisgarh government will give assistance of Rs 15-15 crore

CG News: त्रिपुरा और केरल राज्य में प्राकृतिक आपदा, छत्तीसगढ़ सरकार देगी 15-15 करोड़ रुपये की सहायता राशि

Fri, 30 Aug 2024 10:46 AM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर Published by: अमन कोशले Updated Fri, 30 Aug 2024 10:46 AM IST
सार

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने त्रिपुरा और केरल राज्य में प्राकृतिक आपदा को लेकर 15-15 करोड़ रुपए आपदा राहत के रूप में देने की घोषणा की है। इस राशि को आपदा राहत कोष से जारी करने का निर्णय लिया गया है।

विज्ञापन
Natural disaster in Tripura and Kerala states, Chhattisgarh government will give assistance of Rs 15-15 crore
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने त्रिपुरा और केरल राज्य में प्राकृतिक आपदा को लेकर मदद का हाथ बढ़ाया है। त्रिपुरा और केरल राज्य में प्राकृतिक आपदा की वजह से बढ़े पैमाने में जन-धन की हानि हुई है। प्राकृतिक आपदा को लेकर मुख्यमंत्री साय ने दुख जताया है। सीएम विष्णुदेव साय ने त्रिपुरा और केरल राज्य को 15-15 करोड़ रुपए आपदा राहत के रूप में देने की घोषणा की है। इस राशि को आपदा राहत कोष से जारी करने का निर्णय लिया गया है।
विज्ञापन


इसे लेकर सीएम साय ने कहा कि विगत कुछ दिनों से त्रिपुरा और केरल में प्राकृतिक आपदा के कारण वृहद स्तर पर जन-धन की हानि की दुःखद खबरें मिली है। उन्होंने कहा कि मेरी संवेदनाएं आपदा प्रभावित लोगों के साथ है। छत्तीसगढ़ सरकार इस विपरीत परिस्थिति में दोनों राज्यों की मदद के लिए तत्पर है।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed