{"_id":"65a6757b9f2a2e24120e56eb","slug":"national-mroad-safety-onth-2024-in-chhattisgarh-deputy-cm-sharma-flags-off-helmet-bike-rally-2024-01-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"CG: राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह का शुभारंभ; डिप्टी CM शर्मा ने हरी झंडी दिखाकर हेलमेट-बाइक रैली को किया रवाना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
CG: राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह का शुभारंभ; डिप्टी CM शर्मा ने हरी झंडी दिखाकर हेलमेट-बाइक रैली को किया रवाना
Tue, 16 Jan 2024 05:54 PM IST
अमन कोशले
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
Published by: अमन कोशले
Updated Tue, 16 Jan 2024 05:54 PM IST
सार
छत्तीसगढ़ में सड़क दुर्घटना को देखते हुए प्रशासन विभाग की ओर से कई तरह के सड़क सुरक्षा अभियान चलाए जा रहे हैं। इसी क्रम में 15 जनवरी से छत्तीसगढ़ में राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह-2024 का आगाज हुआ है।
विज्ञापन
छत्तीसगढ़ में राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह-2024 का आगाज
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
छत्तीसगढ़ में सड़क दुर्घटना को देखते हुए प्रशासन विभाग की ओर से कई तरह के सड़क सुरक्षा अभियान चलाए जा रहे हैं। इसी क्रम में 15 जनवरी से छत्तीसगढ़ में राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह-2024 का आगाज हुआ है। सड़क सुरक्षा की गंभीरता और चुनौती के संबंध में जन-जागरूकता के लिए प्रदेश के सरगुजा से लेकर बीजापुर, दंतेवाड़ा और कबीरधाम से लेकर रायपुर, महासमुंद सहित समस्त जिलों में सड़क सुरक्षा माह-2024 का आगाज किया गया है।
विज्ञापन
इसके साथ ही लीड एजेसीं से जारी निर्देशानुसार सड़क सुरक्षा माह के दौरान जिलों में विभिन्न कार्यक्रमों यथा सड़क सुरक्षा पर प्रशिक्षण कार्यक्रम, स्वास्थ्य परीक्षण, आंखो की जांच, स्कूल दिवस, स्कूली बच्चों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने स्लोगन, निबंध, चित्रकला, प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन, ई-रिक्शा, ऑटो, बस वाहन चालकों का प्रशिक्षण का कार्यक्रम रखा गया है।
विज्ञापन
प्रदेश में उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने कबीरधाम, राजधानी रायपुर में विधायक रायपुर ग्रामीण मोतीलाल साहू, दंतेवाड़ा में विधायक चौतराम अटामी के मुख्य आतिथ्य और संबधित जिला कलेक्टर समेत पुलिस अधीक्षकों की उपस्थिति में ‘हेलमेट और बाइक रैली’ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया।
विज्ञापन
धरसींवा विधायक अनुज शर्मा ने यूनिसेफ के सहयोग से सड़क सुरक्षा संबंधी संदेश को सोशल मीडिया पर जनजागरूकता के लिए प्रसारित किया। इसी क्रम में अध्यक्ष, अंतर्विभागीय लीड एजेंसी (सड़क सुरक्षा) संजय शर्मा ने दोपहिया वाहन चालकों को हेलमेट वितरण किया।
इसी तरह गणतंत्र दिवस समारोह में सड़क सुरक्षा पर झांकी और बैनर पोस्टर फ्लैक्स, एम्बुलेंस ड्रायविंग ट्रेनिंग, वाहनों का फिटनेस, रेडियम स्ट्रीप्स आदि जांच और संधारण, शराब सेवन कर वाहन चालन से नुकसान पर रैली, ग्राम चौपाल में जन जागरूकता, गंभीर सड़क दुर्घटना स्थलों के चिन्हित सड़क सुरक्षा मितानों का प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। युवाओं के लिए एरोबिक्स जुम्बा के माध्यम से स्वस्थ शरीर रखे स्वस्थ मन, स्वस्थ मन रखे सुरक्षित जन कार्यक्रम, हेलमेट धारी वाहन चालकों को प्रोत्साहन स्वरूप टाफी वितरण सहित स्थानीय परिस्थितियों के अनुरूप विविध कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा।
प्रदेश में सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने हेतु जन-जागरूकता कार्यक्रमों के साथ ही घायल व्यक्तियों के समय-सीमा पर उपचार के लिए सड़क सुरक्षा मितान के रूप में स्वयंसेवी सेवाए देने के लिए प्रेरित करने संबंधी कार्यों के संपादन के लिये राज्यस्तरीय प्रशिक्षकों के प्रशिक्षण का आयोजन इंस्टीट्यूट ऑफ ड्रायविंग एण्ड ट्रैफिक रिसर्च ग्राम तेन्दुआ नवा रायपुर में 16 तथा 17 जनवरी 2024 को किया गया है। उक्त प्रशिक्षण में समस्त जिलों से 04-04 प्रतिभागी भाग लेगें।