फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Narayanpur IED Blast: State Investigation Agency will investigate the IED blast, two ITBP jawans were injured

Narayanpur IED Blast: आईईडी ब्लास्ट की जांच करेगी स्टेट इन्वेस्टिगेशन एजेंसी, आईटीबीपी के दो जवान हुए थे घायल

Wed, 03 Jul 2024 12:44 PM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर Published by: अमन कोशले Updated Wed, 03 Jul 2024 12:44 PM IST
सार

छत्तीसगढ़ के नवगठित स्टेट इन्वेस्टिगेशन एजेंसी (एसआईए) नारायणपुर जिले में आईईडी ब्लास्ट केस की जांच करेगी। 14 जून को नक्सलियों के प्लांट किए गए आईईडी ब्लास्ट में दो जवान घायल हुए थे।

विज्ञापन
Narayanpur IED Blast: State Investigation Agency will investigate the IED blast, two ITBP jawans were injured
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

छत्तीसगढ़ के नवगठित स्टेट इन्वेस्टिगेशन एजेंसी (एसआईए) नारायणपुर जिले में आईईडी ब्लास्ट केस की जांच करेगी। नक्सली, गौ तस्करी समेत संदिग्ध मामलों में जांच करने के लिए बनी एसआईए गठन के बाद से कोई भी केस नहीं था। अब यह पहली केस है, जिसका एसआईए जांच करेगी। 14 जून को नक्सलियों के प्लांट किए गए आईईडी ब्लास्ट में दो जवान घायल हुए थे। इस मामले में अब स्टेट इन्वेस्टिगेशन एजेंसी की ओर से जल्द टीम गठित कर घटनास्थल पहुंचकर जांच करेगी। साथ ही हादसे में घायल और हादसे के दिन मौके पर मौजूद जवानों से पूछताछ की जाएगी।
विज्ञापन


बता दें कि नारायणपुर ब्लास्ट मामले में एनआईए अब तक जांच शुरू नहीं की है। ऐसे में एसआईए के अधिकारियों ने मामले में संज्ञान लेते हुए जांच करने के निर्देश अधीनस्थ अधिकारियों को दी। अब इस मामले की जांच के लिए एसआईए जल्द टीम गठित करेगी। इसके बाद घटना स्थल पहुंचकर घायल समेत जवानों से बात करेगी। इससे आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई हो सके और साक्ष्य जुटाया जा सके। इसलिए एसआईए ने यह कदम उठाया है। अब इस मामले में एसआईए की टीम विस्तृत रिपोर्ट सौंपेगी। एडीजी विवेकानंद सिन्हा ने इस जांच की पुष्टि की है।
विज्ञापन


नारायणपुर जिले के कुतुल और मोहंदी के बीच जंगलों में 14 जून को आईटीबीपी के जवान एरिया डोमिनेशन में निकले थे। इस दौरान नक्सलियों द्वारा प्लांट की गई आईईडी के चपेट में आने से आईटीबीपी के दो जवान घायल हो गए थे। घायलों में एसी धर्मेंद्र और कांस्टेबल नारद कुमार शामिल थे। दोनों को इलाज के लिए नारायणपुर के अस्पताल में भर्ती कराया। इसके बाद घायल जवानों को हेलीकाप्टर के सहायता से रायपुर भेजा गया था, जहां उनकी इलाज जारी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed