फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Name of Balrampur Ramanujganj registered in Golden Book of World Record

CG: बलरामपुर ने गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज कराया नाम, वॉलीबॉल प्रतियोगिता का 325 गांवों में आयोजन

Wed, 16 Aug 2023 01:35 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, अंबिकापुर
अमर उजाला नेटवर्क, अंबिकापुर Published by: श्याम जी. Updated Wed, 16 Aug 2023 01:35 PM IST
सार

बलरामपुर रामानुजगंज पुलिस अधीक्षक डॉ. लाल उमेद सिंह को गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड का प्रमाणपत्र एवं मैडल प्रदान किया गया। बलरामपुर ने सामुदायिक पुलिसिंग के तहत वॉलीबॉल प्रतियोगिता के आयोजन ने गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में नाम दर्ज कराया है। 
 

विज्ञापन
Name of Balrampur Ramanujganj registered in Golden Book of World Record
वॉलीबॉल प्रतियोगिता - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बलरामपुर-रामानुजगंज जिले में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर सामुदायिक पुलिसिंग के तहत वॉलीबॉल प्रतियोगिता के आयोजन ने गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में नाम दर्ज कराया है। बलरामपुर रामानुजगंज पुलिस अधीक्षक डॉ. लाल उमेद सिंह को गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड का प्रमाणपत्र एवं मैडल प्रदान किया गया। बलरामपुर पुलिस द्वारा गठित ग्राम खेल समितियों के माध्यम से 325 स्थानों पर एक साथ वॉलीबॉल प्रतियोगिता आयोजित की गई। इसमें 650 टीमों के कुल 3,900 खिलाड़ियों ने वॉलीबॉल खेला।

विज्ञापन


बलरामपुर पुलिस अधीक्षक डॉ. लाल उमेद सिंह के मार्गदर्शन में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर सामुदायिक पुलिसिंग के तहत जिले के 325 ग्रामों में वॉलीबॉल खेल का आयोजन किया गया। इसमें बलरामपुर जिले के जिला मुख्यालय से लेकर नगरीय क्षेत्र एवं सुदूर वनांचल क्षेत्र में युवाओं के साथ जनप्रतिनिधियों व ग्रामीणों ने सहभागिता दर्ज की। समस्त ग्रामवासी खिलाड़ियों को बलरामपुर पुलिस के द्वारा वॉलीबॉल का खेल खेलने के लिए सभी 650 टीमों को खेल किट का वितरण भी किया गया था। 
विज्ञापन


इसमें ग्राम खेल समिति के कुल 325 ग्राम के 650 टीमों से 3900 से अधिक खिलाड़ियों ने एक साथ प्रातः 10:00 बजे से 04:00 बजे तक अपने अपने गांव में वालीबॉल का खेल आयोजित किया। गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड के सदस्यों के द्वारा कुल 325 गांव के खिलाड़ियों को अपने-अपने गांवों में वालीबॉल का खेल खेलते हुए देखकर तथा ग्राम खेल समिति के सदस्यों द्वारा खेल खेलते हुए फोटो-वीडियो का साक्ष्य व्हाट्सएप ग्रुप के माध्यम से प्रस्तुत भी किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


रक्षित केंद्र बलरामपुर के परेड ग्राउंड में जिले के एसपी डॉ. लाल उमेद सिंह सहित कलेक्टर बलरामपुर रिमिजियुस एक्का सहित जिपं सीईओ, एएसपी एवं अधिकारी व जवानों के साथ ही जिले के नागरिकों ने वालीबॉल का मैच खेला। वालीबॉल प्रतियोगिता में शामिल होकर गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड का खिताब श्रीमती सोनल शर्मा के द्वारा बलरामपुर पुलिस अधीक्षक डॉ. लाल उमेद सिंह को सौंपा गया। बलरामपुर पुलिस अधीक्षक डॉ. लाल उमेद सिंह के द्वारा गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में ग्राम खेल समिति का नाम दर्ज होने से गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड के सदस्यों का आभार व्यक्त करते हुए आयोजन में शामिल खिलाड़ियों एवं लोगों को बधाई दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed