{"_id":"661fbf0a92bdd5511301d76e","slug":"murder-or-suicide-decapitated-body-found-on-raipur-railway-track-young-missing-since-night-police-investiga-2024-04-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"हत्या या आत्महत्या: रायपुर रेलवे ट्रैक पर मिली सिर कटी लाश; रात से गायब था युवक, जांच में जुटी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हत्या या आत्महत्या: रायपुर रेलवे ट्रैक पर मिली सिर कटी लाश; रात से गायब था युवक, जांच में जुटी पुलिस
Wed, 17 Apr 2024 05:53 PM IST
अमन कोशले
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
Published by: अमन कोशले
Updated Wed, 17 Apr 2024 05:53 PM IST
सार
रायपुर रेलवे ट्रैक पर सिर कटी लाश मिली है। इससे इलाके में सनसनी फैल गई है। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। शख्स की हत्या हुई है या आत्महत्या की है, इस पर पुलिस जांच कर रही है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पूरा मामला पंडरी थाना क्षेत्र का है। मोवा रेलवे क्रासिंग से कुछ ही मीटर की दूरी पर एक शख्स का सिर धड़ से अलग पाया गया है। पुलिस की जांच में मृतक पंडरी थाना क्षेत्र के गांधी नगर का रहने वाला है। मृतक का नाम गोलू सोरठे बताया जा रहा है। वह बिजली फिटिंग का काम करता था।
मिली जानकारी के अनुसार, बीते मंगलवार की रात को घर से गायब था। इसके बाद बुधवार की सुबह उसकी सिर कटी लाश पटरी पर मिली है। इसकी जानकारी मिलते ही आसपास के लोगों की भीड़ लग गई। इलाके में सनसनी फैल गई। इसके बाद वहां मौजूद लोगों ने पुलिस को घटना की जानकारी दी।
पुलिस घटना स्थल पहुंचकर लाश का पंचनामा किया। इसके बाद पोस्टमॉर्टम के लिए अस्पताल भेजा दिया। घटना के संबंध में पुलिस मृतक के परिजनों से पूछताछ कर रही है। मामले की जांच जारी है।