{"_id":"024d173c5b7893adf5d47a03a5aab524","slug":"murder-in-chhatisgarh-1","type":"story","status":"publish","title_hn":"पहले की मां की हत्या, फिर लगा ली फांसी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पहले की मां की हत्या, फिर लगा ली फांसी
टीम डिजिटल/ अमर उजाला दिल्ली
Updated Thu, 27 Feb 2014 04:29 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
छत्तीसगढ़ के बांकीमोंगरा के कुदरीपारा बस्ती में रहने वाली राममति कुर्रे के बड़े पुत्र लेन-देन की बात पर अपनी मां के ऊपर रॉड से हमला कर दिया। हमले से घायल मां की मौत के बाद हत्यारे बेटे ने भी ढेलवाडीह के जंगल में फांसी लगा ली।
विज्ञापन
सीजीखबर के मुतबिक कुदरीपारा में रहने वाली राममति कुर्रे के पति के निधन के बाद उसके बड़े पुत्र गंगा कुर्रे को एसईसीएल में अनुकंपा नियुक्ति मिली है। राममति का संबंध बहु-बेटे से ठीक नहीं होने के कारण वह अपने छोटे पुत्र के साथ कुदरीपारा में निवासरत थी।
विज्ञापन
शनिवार की शाम राममति का बड़ा पुत्र गंगा कुदरीपारा आया और 5 हजार रूपए के लेन-देन पर विवाद करने लगा। दरअसल राममति का छोटा पुत्र ट्रक चलाकर जीवन यापन करता है उसने अपने बड़े भाई से 5 हजार रूपए लिए थे।
विज्ञापन
जब रकम वापसी पर राममति ने विरोध जताया तो गंगा ने पक्षपात का आरोप लगाते हुए राममति पर रॉड से हमला कर दिया। इस हमले से राममति का सर फट गया। बीच बचाव करने आयी राममति की बहु ने जब विरोध किया तो गंगा ने उस पर भी रॉड से वार कर दिया। इस दौरान राममति का नाती सहमा हुआ खड़ा था।
इस वारदात को अंजाम देने के बाद गंगा मौके से फरार हो गया। जब पड़ोसियों की घटना की सूचना मिली तो उन्होंने दोनों घायलों को एसईसीएल के विभागीय चिकित्सालय में दािखल कराया। कल देर रात राममति ने चिकित्सालय में ही दम तोड़ दिया।
पुलिस जब हत्यारे की तलाश कर रही थी तो इस दौरान सूचना मिली की गंगा ने ढेलवाडीह के जंगल में एक पेड़ पर फांसी लगा ली है। बांकीमोंगरा पुलिस इस मामले की विवेचना में जुटी हुई है।