फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Mukhyamantri vishnudeo sai Jan Darshan in cm house raipur chhattisgarh, this public demand

मुख्यमंत्री जनदर्शन: सीएम साय ने सुनी लोगों की फरियाद; मिले चेक और ट्रायसिकल, तो किसी को मिलेगा कृत्रिम हाथ

Thu, 19 Sep 2024 05:22 PM IST
ललित कुमार सिंह अमर उजाला ब्यूरो, रायपुर
अमर उजाला ब्यूरो, रायपुर Published by: ललित कुमार सिंह Updated Thu, 19 Sep 2024 05:22 PM IST
सार

Mukhyamantri vishnudeo sai Jan Darshan Raipur: हर बार की तरह गुरुवार को सीएम हाउस में आयोजित 'मुख्यमंत्री जनदर्शन' में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने प्रदेश के दूर-दराज से रायपुर पहुंचे लोगों की समस्यायें सुनीं।

विज्ञापन
Mukhyamantri vishnudeo sai Jan Darshan in cm house raipur chhattisgarh, this public demand
सीएम साय ने सुनी लोगों की फरियाद - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

Mukhyamantri vishnudeo sai Jan Darshan Raipur: हर बार की तरह गुरुवार को सीएम हाउस में आयोजित 'मुख्यमंत्री जनदर्शन' में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने प्रदेश के दूर-दराज से रायपुर पहुंचे लोगों की समस्यायें सुनीं। सीएम ने लोगों की समस्याओं को ध्यान से सुनने के बाद मौके पर ही तुरंत निराकरण भी किया। गरीब और असहाय लोगों को मौके पर सहायता राशि चेक देने के साथ ही दिव्यांगों को टायसिकल प्रदान की गई। मूकबधिर लोगों को श्रवण यंत्र भी दिया गया। 

विज्ञापन


विज्ञापन



रायपुर के गुढ़ियारी के रमण मंदिर वार्ड से आए रोशन साहू ने बेटे के इलाज के संबंध में आवेदन दिया। उन्होंने बताया कि उनका बेटा 8 साल का लक्ष्य एस्ट्रॉफी ऑफ़ ब्लैडर बीमारी से पीड़ित है।इसके इलाज के लिए वह हर जगह गए। उनकी आर्थिक स्थिति अच्छी नहीं है, लेकिन उन्होंने इलाज की पूरी कोशिश की। जब इस बात की जानकारी मिली कि अहमदाबाद सिविल अस्पताल में ऑस्ट्रेलिया फाउंडेशन की ओर से इस बीमारी का मुफ्त इलाज होता है तो वे वहां भी गए, लेकिन वहां बताया गया कि अहमदाबाद इसके लिए नियमित रूप से जाना पड़ेगा। रोशन ने बताया कि खराब आर्थिक स्थिति की वजह से अहमदाबाद जाने में काफी खर्च होता है। ऐसे में प्रदेश मुख्यमंत्री को आवेदन देने आए हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उनकी समस्या सुनकर मुख्यमंत्री ने उन्हें तुरंत इलाज के लिए 25 हजार रुपये का चेक प्रदान किया। साथ ही उन्होंने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को इस संबंध में निर्देशित किया कि बच्चे की बीमारी के इलाज की उचित व्यवस्था की जाये तथा इलाज में आ रही दिक्कतों को दूर करें। मुख्यमंत्री ने पिता को ढाढ़स बांधा । लक्ष्य के पिता ने मुख्यमंत्री के सहृदयता को देख उनका जनदर्शन में बहुत-बहुत आभार व्यक्त किया। 




सागर को मिलेगा कृत्रिम हाथ, करंट लगने से कटना पड़ा था एक हाथ
मुख्यमंत्री के निर्देश पर सागर देवांगन को कृत्रिम हाथ लगाया जाएगा। जनदर्शन में सागर द्वारा अपनी समस्या साझा किए जाने पर मुख्यमंत्री ने तुरंत समाज कल्याण विभाग के अधिकारियों को उसके लिए कृत्रिम हाथ तैयार करवाने के निर्देश दिए। माना कैंप स्थित पीआरआरसी में सागर के हाथ का नाप लेकर कृत्रिम अंग तैयार किया जाएगा।



दुर्ग के बजरंग नगर में रहने वाले 29 साल के सागर देवागंन केबल कनेक्शन का काम करते थे। दो साल पहले केबल लगे खंबे में करेंट की वजह से उनका एक हाथ और सीना जल गया। डॉक्टरों को कोहनी के पास से उनका एक हाथ काटना पड़ा। उसकी पत्नी दूसरे के घरों में काम कर मुश्किल से अपने पति ओर दो छोटे बच्चों का खर्चा चला रही है। सागर ने आज जनदर्शन में मुख्यमंत्री साय से मिलकर अपनी समस्या बताते हुए कृत्रिम अंग प्रदान करने का अनुरोध किया था। सीएम के निर्देश पर त्वरित कार्यवाही करते हुए समाज कल्याण विभाग को जल्द से जल्द उसके लिए कृत्रिम अंग तैयार करवाने के निर्देश दिए गये हैं।


युवा अनुज नहीं चुका पा रहा शिक्षा ऋण, सीएम ने मदद का दिया भरोसा 
सरायपाली निवासी युवा अनुज सिंह ने मुलाकात कर उन्हें अपनी समस्या बताई। मुख्यमंत्री को अनुज ने बताया कि उसने बीटेक की पढ़ाई के लिए शिक्षा ऋण लिया था। उसके परिवार की आर्थिक स्थिति अच्छी नहीं है। पिता एक दुकान में काम करते हैं, जिन्हें बहुत कम वेतन मिलता है। इस वजह से वह शिक्षा ऋण नहीं चुका पा रहा है। अब बैंक की ओर से उससे शिक्षा ऋण की राशि की वसूली प्रक्रिया अपनाई जा रही है। 




अनुज की समस्या को मुख्यमंत्री ने बड़ी गंभीरता से सुना और उसे आश्वस्त करते हुए कहा कि हम आपकी मदद जरूर करेंगे। पहले आप स्थानीय स्तर पर कलेक्टर से मिलकर उनके समक्ष अपनी बात रखें। यदि किसी कारण से स्थानीय स्तर पर निराकरण नहीं हो पाया तो स्वेच्छानुदान राशि देकर आपकी सहायता करेंगे। मुख्यमंत्री साय की बात सुनकर युवा अनुज की चेहरे पर मुस्कान आ गई। अनुज ने बताया कि बैंक की ओर से वसूली प्रक्रिया शुरू करने से वह और उसका परिवार बहुत व्यथित है। आज मुख्यमंत्री साय ने उसकी मदद का भरोसा दिलाया। 



आईटीआई की पढ़ाई कर रहे राजूराम वाचम को मिली मोटराइज्ड ट्राइसाइकिल
मुख्यमंत्री साय के हाथों बीजापुर के रहने वाले राजूराम वाचम को जनदर्शन में मोटराइज्ड ट्राइसाइकिल मिली। वे कंप्यूटर ट्रेड में आईटीआई कर रहे हैं।  पोलियो के कारण चलने उन्हें दिक्कत होती है। मुख्यमंत्री से मिल कर उनकी यह तकलीफ अब काफी हद तक आसान हो गई है। इससे राजू राम काफी खुश है। अब उनके लिए हीरापुर आईटीआई का 11 किलोमीटर का सफर आसान हो जाएगा। दरअसल राजूराम बीजापुर के रहने वाले हैं। जन्म के तीन वर्ष बाद ही उन्हें पोलियो हो गया था। बीजापुर से बारहवीं तक की पढ़ाई करने के बाद आईटीआई करने रायपुर आए हैं। रायपुर में राजूराम सुंदरनगर में रहते हैं, जहां से हीरापुर आईटीआई की दूरी 11 किलोमीटर है। राजूराम ने पिछले जनदर्शन में मोटराइज्ड ट्रायसायकल के लिए मुख्यमंत्री को आवेदन दिया था। मुख्यमंत्री ने राजूराम को मोटराइज्ड ट्रायसायकल प्रदान करने की तत्काल स्वीकृति दे दी थी। जिसके तहत आज राजूराम को   मोटराइज्ड ट्रायसायकिल प्रदान की गई।



मंच पर जाने से पूर्व मुख्यमंत्री ने दिव्यांगजनों से की मुलाकात
दिव्यांगजनों की समस्या को सुनते हुए त्वरित राहत देते हुए मुख्यमंत्री ने केरपे (बीजापुर) निवासी राजूराम वाचम (21 वर्ष) और लीलाशंकर साहू (37 वर्ष) निवासी भेंडरवानी (धमतरी) को बैटरीचलित वाहन, मोहम्मद रसीद कुरैशी (69 वर्ष) निवासी रायपुर को व्हीलचेयर, इंद्रसेन गोस्वामी (27 वर्ष) निवासी बेलसर (बलरामपुर) को एल-बो क्रेच एवं विवेक शर्मा (37 वर्ष) निवासी भनपुरी रायपुर को वॉकर प्रदान किया।





जनदर्शन में बढ़ी सुविधाएं
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के जनदर्शन में दूर-दराज से प्रदेश के सभी जिलों से आने वाले लोगों की सुविधा का विशेष ध्यान रखा जा रहा है। जनदर्शन में आए लोगों की सुविधा को लेकर मुख्यमंत्री ने स्वयं निर्देश दिए हैं। जिसके बाद आज जनदर्शन में पहुंचे लोगों के लिए सुविधाएं और बेहतर हुई हैं, मुख्यमंत्री निवास में प्रवेश आसानी से , बिना परेशानी के हो रहा है। लोगों के लिए चाय-पानी एवं स्वल्पाहार का प्रबंध भी किया गया है।  जनदर्शन में आए दिव्यांगजनों की सुविधा के मद्देनजर उनके लिए बैट्री चालित ऑटो भी उपलब्ध कराया गया है। इसके साथ ही मोबाइल मेडिकल यूनिट तैनात कर आगंतुकों की स्वास्थ्य जांच भी की जा रही है।



मुख्यमंत्री जनदर्शन में लोगों को मिली ये मदद

  • मुख्यमंत्री के हाथों दिव्यांग कलाकार विवेक भोंसले को वाद्य यंत्रों की खरीदी के लिये तत्काल मिली 15 हजार रुपये की सहायता राशि। जनदर्शन में पहुंचे विवेक ने मुख्यमंत्री से वाद्य यंत्र खरीदने मांगा सहयोग। मुख्यमंत्री ने दिव्यांग कलाकार विवेक को चेक सौंपकर बढ़ाया हौसला। राजधानी रायपुर के राजा तालाब निवासी विवेक 8 वर्ष की उम्र से ही ढोलक बजाने में पारंगत हैं । विवेक बचपन से ही गायन वादन में विशेष रुचि रखते हैं ।
  • जनदर्शन कार्यक्रम में मिलने पहुँचे कुछ युवाओं ने पीएससी सहित शासकीय भर्तियों में आयु सीमा बढ़ाने की मांग की, जिस पर मुख्यमंत्रीने उन्हें बताया कि उनकी सरकार ने पूर्व में कैबिनेट बैठक में पुलिस सहित शासकीय भर्तियों में युवाओं के निर्धारित अधिकतम आयु सीमा में पांच वर्ष की छूट का निर्णय लिया है। अभ्यर्थियों को 31 दिसंबर 2028 तक आयु सीमा में पांच वर्ष की छूट का लाभ मिलेगा।
  • दुर्ग जिले के ग्राम खम्हरिया निवासी नीलकंठ बिसाल को जनदर्शन में मुख्यमंत्र साय के निर्देश पर तत्काल श्रवण यंत्र प्रदाय किया गया। श्रवण यंत्र मिलने के बाद उन्होंने मुख्यमंत्री को राम-राम कहकर धन्यवाद ज्ञापित किया।
  • दक्षिण कोरिया में 25-30 अगस्त तक आयोजित एशियन कप बीच वुडबॉल चैम्पियनशिप में हिस्सा लेकर लौटीं महासमुंद की चैन कुमारी निषाद (35) और रायपुर की रंजीता खलको (30) ने मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय से जनदर्शन कार्यक्रम के दौरान मुलाक़ात की और अपनी उपलब्धि साझा की। दोनों खिलाड़ियों ने उक्त प्रतियोगिता में ब्रॉन्ज़ मेडल हासिल किया है। मुख्यमंत्री ने उन्हें प्रोत्साहित किया और मंच पर बुलाकर दोनों खिलाड़ियों के साथ फोटो भी खिंचाई।
  • 45 वर्षीया दुर्गेश नंदिनी राठौर रायगढ़ जिला खरसिया विकासखंड घघरा ग्राम पंचायत निवासी हैं, जो बौनेपन से ग्रसित हैं, साथ ही बेसहारा भी है। इन्होंने आज जनदर्शन में मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय से सब्जी बाड़ी, मछली पालन के लिए जमीन पट्टे की मांग की है, उनकी मांग पर मुख्यमंत्री ने रायगढ़ जिला प्रशासन को उचित कार्रवाई के निर्देश दिए हैं
  • ओरल कैंसर से पीड़ित रायपुर के आमापारा निवासी उषा ठाकुर ने पिछले जनदर्शन में मुख्यमंत्री से इलाज के लिए आर्थिक सहायता की गुहार की थी। आज प्रदेश के मुखिया ने जनदर्शन में उषा को एक लाख रुपए की आर्थिक सहायता राशि का चेक प्रदान किया।
  • जशपुर से आई दृष्टिबाधित कुमारी रूपवर्षा ने पढ़ने में आ रही दिक्कत के लिए ऑर्बिट रीडर यन्त्र के लिए मुख्यमंत्री से गुहार की। मुख्यमंत्री ने सहायता का दिया आश्वासन।
  • सांस्कृतिक संस्था लोक दर्शन से जुड़ी लोक कलाकार दीपशिखा श्रीवास ने मुख्यमंत्री साय को 2015 में रायगढ़ जिले में राज्योत्सव के दौरान की फोटो फ़्रेम सौंपी। 
  • लोक दर्शन के प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री के समक्ष संस्था से संबंधित मांग भी रखी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed