{"_id":"65d0af23d577c5b2a20943e4","slug":"mp-mohan-mandavi-speech-in-parliament-on-lord-shri-ram-and-construction-of-ram-mandir-2024-02-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"CG: सांसद मोहन मंडावी के भाषण में शामिल रहे दोहा और चौपाई, संसद में प्रभु श्री राम का गाया भजन; देखें वीडियो","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
CG: सांसद मोहन मंडावी के भाषण में शामिल रहे दोहा और चौपाई, संसद में प्रभु श्री राम का गाया भजन; देखें वीडियो
Sat, 17 Feb 2024 06:36 PM IST
श्याम जी.
अमर उजाला नेटवर्क, बालोद
अमर उजाला नेटवर्क, बालोद
Published by: श्याम जी.
Updated Sat, 17 Feb 2024 06:36 PM IST
सार
कांकेर लोकसभा क्षेत्र से सांसद मोहन मंडावी का संसद में प्रभु श्री राम के ऊपर दिया गया भाषण सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। उन्होंने प्रभु श्री राम और राम मंदिर निर्माण के विषय पर भाषण दिया, जिसमें दोहा और चौपाई को शामिल किया गया है।
विज्ञापन
सांसद मोहन मंडावी
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
छत्तीसगढ़ के कांकेर लोकसभा क्षेत्र से सांसद मोहन मंडावी का संसद में प्रभु श्री राम के ऊपर दिया गया भाषण सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। यह वीडियो सांसद टीवी के माध्यम से लोगों तक पहुंचा है। मोहन मंडावी रामायणी सांसद के रूप में जाने जाते हैं और उन्होंने अपने क्षेत्र में 51 हजार रामायण के प्रश्न बताकर एक वर्ड रिकॉर्ड भी कायम किया है। वे सदैव रामायण मंडलियों के विकास को लेकर तत्पर रहते हैं। उन्होंने प्रभु श्री राम और राम मंदिर निर्माण के विषय पर भाषण दिया, जिसमें दोहा और चौपाई को शामिल किया गया है तो पूरा सदन तालियों से गूंज उठा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सांसद मोहन मंडावी ने कहा कि भगवान राम के अस्तित्व पर जो उंगली उठाते हैं, उन्हें समझ लेना चाहिए कि भगवान श्री राम का अस्तित्व 22 हजार करोड़ वर्षों से जुड़ा हुआ है। उनकी श्रद्धा में जो गए, उन्हें हमेशा ही अच्छे फल प्राप्त हुए हैं। सांसद मोहन मंडावी को राम मंदिर निर्माण के विषय में बोलने दिया गया था। उन्होंने विपक्ष पर चुटकी ली और कहा कि राम जी देते हैं तो छप्पर फाड़ कर देते हैं और जिससे लेते हैं झाड़ू मार के ले लेते हैं। आज विपक्ष की हालत ही देख लीजिए।
विज्ञापन
वैसे तो सांसद मोहन मंडावी एक कुशल वादक के रूप में भी प्रचलित हैं और गीत गुनगुनाने में भी उनका जवाब नहीं। उन्होंने हाल ही में संसद में छत्तीसगढ़ी गीत का गायन किया तो यह पूरे छत्तीसगढ़ के लिए एक गौरव रहा। उनकी शत प्रतिशत उपस्थिति ने छत्तीसगढ़ का मान बढ़ाया है और बालोद जिले सहित पूरे कांकेर लोकसभा क्षेत्र का मन भी बढ़ाया है। उनके इस भाषण का वीडियो अब तेजी से वायरल हो रहा है।