फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   MP along with people of six villages submitted memorandum to collector

Rajnandgaon: कर्ज में डूबे किसान की आत्महत्या मामला, सांसद ने छह गांव के लोगों के साथ कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन

Wed, 12 Apr 2023 11:03 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, राजनांदगांव
अमर उजाला नेटवर्क, राजनांदगांव Published by: Digvijay Singh Updated Wed, 12 Apr 2023 11:03 PM IST
सार

किसान आनंद कवर ने मेढा़ सोसाइटी में जहर खाकर आत्महत्या कर ली। लगभग छह गांव के लोग सांसद संतोष पांडेय की अगवानी में कलेक्ट्रेट कार्यालय पहुंचे और  ज्ञापन सौंपकर मामले में कार्रवाई की मांग की।

विज्ञापन
MP along with people of six villages submitted memorandum to collector
कर्ज में डूबे किसान की आत्महत्या का मामला - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजनांदगांव जिले के डोंगरगढ़ क्षेत्र के तहत मेढा़ सोसाइटी प्रबंधक द्वारा किसानों के नाम पर कर्ज निकालने का मामला सामने आया है, वहीं कर्ज के बोझ तले दबे किसान पुत्र ने 9 अप्रैल को आत्महत्या कर ली थी। जिसके बाद राजनांदगांव सांसद संतोष पांडेय आज छह गांव के लोगों के साथ कलेक्ट्रेट कार्यालय पहुंचे और कलेक्टर को ज्ञापन सौंपकर इस मामले में जांच की मांग की।

विज्ञापन


राजनांदगांव जिले में कर्ज तले दबे एक किसान पुत्र आनंद कवर ने मेढा़ सोसाइटी में जहर खाकर आत्महत्या कर ली। इस आत्महत्या के बाद लगभग छह गांव के लोग आज राजनांदगांव सांसद संतोष पांडेय की अगवानी में कलेक्ट्रेट कार्यालय पहुंचे और एक ज्ञापन सौंपकर मामले में कार्रवाई की मांग की। इस दौरान डोंगरगढ़ क्षेत्र के मेढा़ सोसाइटी प्रबंधक पर ग्रामीणों ने आरोप लगाते हुए कहा कि सोसायटी प्रबंधक कुलदीप विश्वकर्मा द्वारा किसानों के नाम से केसीसी के माध्यम से फर्जी कर्ज निकाल कर किसानों को कर्ज के बोझ तले दबा दिया गया है।

विज्ञापन

 

मृतक आनंद कंवर भी इसी कर्ज का दंश झेल रहा था। वहीं मृतक के जीजा भागवत चंद्रवंशी ने बताया कि सोसाइटी प्रबंधक कुलदीप विश्वकर्मा ने कर्ज के नाम पर निकाले गए इन रुपयों को लौटने की बात कही थी लेकिन वह रुपए नहीं लौटा रहा था, वहीं इस मामले में सहकारी बैंक के अध्यक्ष नवाज खान ने रुपए लौटा देने का आश्वासन दिया था, लेकिन नवाज खान सोसाइटी प्रबंधक को इस मामले में संरक्षण दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि सोसाइटी प्रबंधक द्वारा फर्जी दस्तखत करा कर पैसे निकाल लिए गए हैं। जिसकी वजह से आनंद कंवर ने अपनी जान दे दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

 


किसान के द्वारा आत्महत्या किए जाने की सूचना मिलने पर राजनांदगांव सांसद संतोष पांडे पीड़ित परिवार से मिलने उनके गांव खल्लारी पहुंचे। इस दौरान सांसद ने पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने की बात कही और लगभग छह गांव के लोगों के साथ कलेक्ट्रेट कार्यालय ज्ञापन सौंपने पहुंचे। सांसद संतोष पांडे ने कहा कि सोसाइटी प्रबंधक द्वारा केसीसी के माध्यम से किसानों के नाम पर फर्जी तरीके से 1 लाख रूपये  से लेकर 3 लाख रूपये तक का लोन निकाल लिया गया और जब किसानों ने अपना पैसा मांगा तो वह किसानों को लगातार मियाद देकर टालता चला गया। 

 

सांसद संतोष पांडे ने इस मामले में जांच की मांग करते हुए कहा है कि चेयरमैन से लेकर सोसाइटी प्रबंधक और कौन-कौन अधिकारी इसमें शामिल है जांच कर सभी को बर्खास्त किया जाना चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed