फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   mother committed suicide by hanging after killing five days old son in jashpur

मां ने 5 दिन के बेटे को फांसी पर लटकाया: फिर खुद भी दे दी जान; सात माह में हुआ तो पति ने भूत कहकर निकाला घर से

Mon, 22 May 2023 07:51 PM IST
मोहनीश श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जशपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जशपुर Published by: मोहनीश श्रीवास्तव Updated Mon, 22 May 2023 07:51 PM IST
सार

यह भी कहा जा रहा है कि, महिला का बच्चा सात माह में ही हो गया था। इसके कारण पति उसे भूत का बच्चा कहता था। रविवार को भी दोनों के बीच इसी बात को लेकर झगड़ा हो गया। इसके बाद पति ने महिला और बच्चे को मारपीट कर घर से निकाल दिया। 

विज्ञापन
mother committed suicide by hanging after killing five days old son in jashpur
इसी पेड़ से लटके मिले हैं मां-बेटे के शव। - फोटो : संवाद

विस्तार

छत्तीसगढ़ के जशपुर में एक महिला ने अपने पांच दिन के बेटे को फांसी पर लटकाकर मार डाला। इसके बाद खुद भी उसी रस्सी से फंदा बनाकर जान दे दी। दोनों के शव सोमवार को एक ही साथ पेड़ से लटके हुए मिले हैं। बताया जा रहा है कि पति ने विवाद होने के बाद मां-बेटे को एक दिन पहले ही घर से निकाल दिया था। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने दोनों के शवों को नीचे उतरवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। हालांकि पति ने महिला को मानसिक रूप से बीमार बताया है। मामला बगीचा थाना क्षेत्र का है। 

विज्ञापन




जानकारी के मुताबिक चरकूराम नागवंशी की शादी मुन्नी बाई (28) से हुई थी। इसके बाद वह अपनी ससुराल घुघरी में रहता था और मजदूरी करता था। बताया जा रहा है कि रविवार शाम को जब वह काम से लौटा तो पति-पत्नी के बीच खाने को लेकर विवाद हो गया। इसके बाद मुन्नी बाई अपने पांच दिन के बेटे को लेकर घर से निकल गई। इसके बाद से उसका कुछ पता नहीं था। अगले दिन सोमवार को गांव वालों ने दोनों के शवों को एक ही रस्सी के सहारे पेड़ से लटका देखा तो सूचना दी। 
विज्ञापन




वहीं दूसरी ओर यह भी कहा जा रहा है कि, महिला का बच्चा सात माह में ही हो गया था। इसके कारण पति उसे भूत का बच्चा कहता था। रविवार को भी दोनों के बीच इसी बात को लेकर झगड़ा हो गया। इसके बाद पति ने महिला और बच्चे को मारपीट कर घर से निकाल दिया। यह भी बताया जा रहा है कि महिला का पति शराब पीने का आदी है। इसके चलते भी अक्सर पति-पत्नी का विवाद होता रहता था। पति ने महिला को मानसिक रूप से बीमार बताया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed