फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   More than eight women injured when pickup overturns in Raigarh

Chhattisgarh: रायगढ़ में अनियंत्रित होकर पलटी पिकअप, आठ से अधिक महिलाएं घायल; शराब में धुत था चालक

Sun, 21 Jul 2024 11:04 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, रायगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, रायगढ़ Published by: श्याम जी. Updated Sun, 21 Jul 2024 11:04 PM IST
सार

छतीसगढ़ के रायगढ़ जिले में रविवार की रात पिकअप पलटने की घटना में आठ से अधिक महिलाएं घायल हो गईं। घायल महिलाओं को धरमजयगढ़ सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका उपचार जारी है।

विज्ञापन
More than eight women injured when pickup overturns in Raigarh
अस्पताल में भर्ती - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

धरमजयगढ़ विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम सिसिरिंगा के पास रविवार की रात सवारियों से भरी पिकअप पलट गई। इस दौरान पिकअप में सवार आठ से अधिक महिलाएं घायल हो गईं। बताया जा रहा है कि सभी महिलाएं एक शादी समारोह में शामिल होने रैरूमा से सिथरा गई थीं। वापसी के दौरान यह घटना घटित हो गई। घायल महिलाओं ने यह भी बताया कि पिकअप चालक शराब के नशे में धुत था।

विज्ञापन


पिकअप पलटने की घटना के बाद मौके पर घायलों की चीख-पुकार मच गई। इसके बाद स्थानीय ग्रामीणों ने डायल 112 के अलावा धरमजयगढ़ पुलिस को घटना से की जानकारी दी। घायलों को निजी वाहन के जरिये धरमजयगढ़ के सिविल अस्पताल में ले जाकर भर्ती कराया गया है, जहां उनका उपचार जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed