फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   More than 39000 children died in Chhattisgarh in 4.5 years, BJP complains to Child Commission

छत्तीसगढ़ में साढ़े 4 साल में 39 हजार से ज्यादा बच्चों की मृत्यु: BJP ने बाल आयोग से की शिकायत, कहा- जांच हो

Fri, 11 Aug 2023 06:15 PM IST
ललित कुमार सिंह अमर उजाला ब्यूरो, रायपुर
अमर उजाला ब्यूरो, रायपुर Published by: ललित कुमार सिंह Updated Fri, 11 Aug 2023 06:15 PM IST
सार

छत्तीसगढ़ में बीजेपी लगातार राज्य की कांग्रेस सरकार को घेरने में लगी हुई है। बीजेपी ने साढ़े चार सालों के दौरान स्वास्थ्य सुविधाओं के अभाव में 0 से 5 साल तक के बच्चों की मृत्यु पर सवाल खड़े किए हैं।

विज्ञापन
More than 39000 children died in Chhattisgarh in 4.5 years, BJP complains to Child Commission
: BJP ने बाल आयोग से की शिकायत, - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

छत्तीसगढ़ में बीजेपी लगातार राज्य की कांग्रेस सरकार को घेरने में लगी हुई है। बीजेपी ने साढ़े चार सालों के दौरान स्वास्थ्य सुविधाओं के अभाव में 0 से 5 साल तक के बच्चों की मृत्यु पर सवाल खड़े किए हैं। मामले में राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग नई दिल्ली में शिकायत कर जांच की मांग की है। बीजेपी ने कहा कि प्रदेश में स्वास्थ्य सुविधाओं के अभाव में 5 साल तक के 39 हजार से ज्यादा बच्चों की मृत्यु हुई है। इसके लिए राज्य सरकार जिम्मेदार है। 

विज्ञापन




भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव ने नेतृत्व में सांसद विजय बघेल, गोमती साय, गुहाराम अजगले ने राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग के अध्यक्ष से मामले की शिकायत कर जांच की मांग की है। राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग के अध्यक्ष को सौंप गए लेटर में लिखा है कि छत्तीसगढ़ विधानसभा में राज्य के डिप्टी सीएम टीएस सिंहदवे की ओर से प्रदान की गई जानकारी के अनुसार, छत्तीसगढ़ में जनवरी 2019 से जून 2023 तक 0 से 5 वर्ष तक के बच्चों की मृत्यु आंकड़ा 29267 है, जो काफी चिंताजनक है।
विज्ञापन




'बच्चों की मौत के लिए राज्य सरकार दोषी'
बीजेपी ने लेटर में आगे लिखा है कि इस आंकड़े से ये स्पष्ट है कि राज्य सरकार नवजात शिशुओं को स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराने में पूरी तरह से नाकाम है। इस कारण इतने बड़े पैमाने पर मौतें हुई हैं। राज्य सरकार लोगों को अच्छी स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने में पूरी तरह से विफल रही है। इतनी बड़ी संख्या में बच्चों की मौत के लिए राज्य सरकार दोषी है। अतः आपसे अनुरोध है कि इस गंभीर विषय को संज्ञान में लेकर नवजात बच्चों की मृत्यु को समुचित जांच करने के लिए आवश्यक आवश्यक कार्यवाही करने का कष्ट करें। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed