फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Monsoon reached Raipur: Heavy rains in many districts of the state including the capital

रायपुर पहुंचा मानसून: राजधानी समेत प्रदेश के कई जिलों में हो रही झमाझम बारिश, कई जगहों पर चली तेज हवाएं

Thu, 20 Jun 2024 06:47 PM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर Published by: अमन कोशले Updated Thu, 20 Jun 2024 06:47 PM IST
सार

राजधानी रायपुर समेत छत्तीसगढ़ के कई जिलों में आज शाम को झमाझम बारिश हो रही है। रायपुर में गरज चमक के साथ तेज हवाएं चल रही थी। इसके बाद झमाझम बारिश हुई। रायपुर में मानसून का एंट्री हो चुकी है।

विज्ञापन
Monsoon reached Raipur: Heavy rains in many districts of the state including the capital
रायपुर में झमाझम बारिश - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजधानी रायपुर समेत छत्तीसगढ़ के कई जिलों में आज शाम को झमाझम बारिश हो रही है। रायपुर में गरज चमक के साथ तेज हवाएं चल रही थी। इसके बाद झमाझम बारिश हुई। रायपुर में मानसून का एंट्री हो चुकी है। इसके वजह से मौसम का मिजाज बदला हुआ था। वहीं शाम के समय आधे घंटे तक झमाझम बारिश हुई। 
विज्ञापन


इन दिनों सुबह और रात के समय ठंडी हवाएं चल रही है। प्रदेश के कुछ हिस्सों में प्री मानसून का आगमन हो चुका है। वहीं अब रायपुर में भी मानसून पहुंच चुका है। इससे प्रदेश में बारिश की गतिविधि बनी हुई है। कई जगहों पर गरज चमक के साथ वज्रपात और तेज हवाएं चल रही है। राजधानी रायपुर समेत प्रदेश के कई इलाकों में सुबह से ही बादल छाए हुए हैं। साथ ही बारिश की स्थिति बनी हुई है। प्रदेश में बारिश की वजह से वातावरण ठंडा हो गया है। हालांकि उमस अभी भी बरकरार है। 
विज्ञापन


मौसम विभाग के अनुसार, प्रदेश में आगामी पांच दिनों तक गरज चमक के साथ बारिश और अंधड़ चलने की संभावना है। अगले पांच दिनों में प्रदेश की अधिकतम तापमान में दो से तीन डिग्री तक गिरावट होने की संभावना है। मौसम विभाग का कहना है कि प्रदेश के कई हिस्सों में प्री मानसून का आगमन हो चुका है। इसके प्रभाव से पांचो संभाग में गरज चमक के साथ तेज हवाएं और बारिश हो रही है। आगामी दो दिनों तक गरज चमक के साथ बारिश और अंदर चलने की संभावना है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इन जिलों में बरसेंगे बदरा 
आज बुधवार को पांचों संभाग में बारिश की संभावना है। इन संभागों में से कई जिलों में गरज चमक के साथ बारिश और कई जिलों में तेज अंधड़ चलने की संभावना है। इनमें से राजनांदगांव, बिलासपुर, रायपुर, बलौदाबाजार, रायगढ़, मुंगेली, जांजगीरचांपा, कोरबा, दुर्ग, धमतरी, बालोद, बेमेतरा, कबीरधाम और मुंगेली में बारिश के आसार हैं। वहीं सरगुजा और बस्तर संभाग के कोरिया, जशपुर, सूरजपुर, बलरामपुर, सरगुजा, कोंडागांव, दंतेवाड़ा, सुकमा, बस्तर, कांकेर, बीजापुर और नारायणपुर में हल्की बारिश होने की संभावना है। साथ ही इन जिलों के कई जगहों पर गरज चमक के साथ वज्रपात और तेज हवाएं चलने की भी संभावना है। 


इन दिनों प्रदेश में अधिकतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। डोंगरगढ़ में सर्वाधिक अधिकतम तापमान 39.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। रायपुर में सबसे कम न्यूनतम तापमान 23.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। अन्य दिनों की तुलना में तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। आज गुरुवार को प्रदेश में बारिश होने की वजह से तापमान में कमी आ सकती है। हालांकि दोपहर के समय इन दोनों उमस है।    
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed