फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Money laundering Raipur court extends judicial custody of IAS officer and three others

Chhattisgarh ED Raid: IAS बिश्नोई समेत चारों आरोपितों की रिमांड एक दिन और बढ़ी, कल फिर होंगे कोर्ट में पेश

Fri, 11 Nov 2022 12:14 AM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायपुर Published by: Vikas Kumar Updated Fri, 11 Nov 2022 12:14 AM IST
सार

ईडी ने आईएएस समीर विश्नोई को 13 अक्तूबर को गिरफ्तार किया था। बताया गया था कि पूछताछ में ईडी को कई तरह के सबूत मिले हैं।

विज्ञापन
Money laundering Raipur court extends judicial custody of IAS officer and three others
समीर विश्नोई - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

प्रवर्तन निदेशालय (ED) के शिकंजे में फंसे IAS अफसर और चिप्स (छत्तीसगढ़ इंफोटेक प्रमोशन सोसायटी)  के पूर्व CEO समीर विश्नोई की एक दिन की रिमांड और बढ़ा दी गई है। इससे पहले ईडी को छह दिन की रिमांड मिली थी। समीर बिश्नोई के अलावा सूर्यकांत तिवारी, कोयला कारोबारी सुनील अग्रवाल व लक्ष्मीकांत तिवारी की भी एक दिन की ज्यूडिशियल रिमांड बढ़ा दी गई है। कोर्ट ने ईडी को जवाब पेश करने के लिए एक दिन का समय और दिया है। शुक्रवार को फिर चारों को पेश किया जाएगा। 

विज्ञापन


ईडी ने आईएएस समीर विश्नोई को 13 अक्तूबर को गिरफ्तार किया था। बताया गया था कि पूछताछ में ईडी को कई तरह के सबूत मिले हैं। ईडी ने पहले ही कोर्ट को बताया था कि तलाशी के दौरान समीर विश्नोई के घर में चार किलो सोना और 20 कैरेट हीरा मिला है। इसके साथ 47 लाख रुपये नगद मिले। इन पूरी कार्रवाईयों में कारोबारियों के पास से मिले कुल नगद और सोने को ईडी ने 6.5 करोड़ का बताया था। 11 अक्टूबर को कई जगहों पर ईडी ने छापे मारे थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed