{"_id":"636d46702731f12bde3d7551","slug":"money-laundering-raipur-court-extends-judicial-custody-of-ias-officer-and-three-others","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chhattisgarh ED Raid: IAS बिश्नोई समेत चारों आरोपितों की रिमांड एक दिन और बढ़ी, कल फिर होंगे कोर्ट में पेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chhattisgarh ED Raid: IAS बिश्नोई समेत चारों आरोपितों की रिमांड एक दिन और बढ़ी, कल फिर होंगे कोर्ट में पेश
Fri, 11 Nov 2022 12:14 AM IST
Vikas Kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायपुर
Published by: Vikas Kumar
Updated Fri, 11 Nov 2022 12:14 AM IST
सार
ईडी ने आईएएस समीर विश्नोई को 13 अक्तूबर को गिरफ्तार किया था। बताया गया था कि पूछताछ में ईडी को कई तरह के सबूत मिले हैं।
विज्ञापन
समीर विश्नोई
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
प्रवर्तन निदेशालय (ED) के शिकंजे में फंसे IAS अफसर और चिप्स (छत्तीसगढ़ इंफोटेक प्रमोशन सोसायटी) के पूर्व CEO समीर विश्नोई की एक दिन की रिमांड और बढ़ा दी गई है। इससे पहले ईडी को छह दिन की रिमांड मिली थी। समीर बिश्नोई के अलावा सूर्यकांत तिवारी, कोयला कारोबारी सुनील अग्रवाल व लक्ष्मीकांत तिवारी की भी एक दिन की ज्यूडिशियल रिमांड बढ़ा दी गई है। कोर्ट ने ईडी को जवाब पेश करने के लिए एक दिन का समय और दिया है। शुक्रवार को फिर चारों को पेश किया जाएगा।
विज्ञापन
ईडी ने आईएएस समीर विश्नोई को 13 अक्तूबर को गिरफ्तार किया था। बताया गया था कि पूछताछ में ईडी को कई तरह के सबूत मिले हैं। ईडी ने पहले ही कोर्ट को बताया था कि तलाशी के दौरान समीर विश्नोई के घर में चार किलो सोना और 20 कैरेट हीरा मिला है। इसके साथ 47 लाख रुपये नगद मिले। इन पूरी कार्रवाईयों में कारोबारियों के पास से मिले कुल नगद और सोने को ईडी ने 6.5 करोड़ का बताया था। 11 अक्टूबर को कई जगहों पर ईडी ने छापे मारे थे।
विज्ञापन