फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   MLA Vikas took out cycle Tiranga Yatra in raipur city: Tribute to martyr Veer Narayan singh

MLA विकास ने निकाली साइकिल तिरंगा यात्रा: शहीद वीर नारायण को किया नमन, आकर्षक का केंद्र रही 7 साल की बच्ची

Mon, 14 Aug 2023 02:48 PM IST
ललित कुमार सिंह अमर उजाला ब्यूरो, रायपुर
अमर उजाला ब्यूरो, रायपुर Published by: ललित कुमार सिंह Updated Mon, 14 Aug 2023 02:48 PM IST
सार

रायपुर पश्चिम विधानसभा क्षेत्र से विधायक विकास उपाध्याय ने आज सोमवार को स्वतंत्रता दिवस के एक दिन पूर्व साइकिल तिरंगा यात्रा निकाली। 

विज्ञापन
MLA Vikas took out cycle Tiranga Yatra in raipur city: Tribute to martyr Veer Narayan singh
MLA विकास ने निकाली साइकिल तिरंगा यात्रा - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

रायपुर पश्चिम विधानसभा क्षेत्र से विधायक विकास उपाध्याय ने आज सोमवार को स्वतंत्रता दिवस के एक दिन पूर्व साइकिल तिरंगा यात्रा निकाली। संसदीय सचिव के नेतृत्व में इस यात्रा में बड़ी संख्या में बच्चे, छात्र-छात्राएं, युवा और कांगेसियों ने भाग लिया। तिरंगा यात्रा में आकर्षण का केन्द्र सरोना आत्मानंद स्कूल से शामिल 7 वर्ष की स्कूली छात्रा रही, जो विधायक के साथ पूरे जोश और हर्षोल्लास के साथ साइकिल तिरंगा यात्रा में भाग लेकर साइकिल चलाया। 

विज्ञापन


इस दौरान भारत माता की जयघोष से पूरा रायपुर शहर गूंज उठा। विधायक उपाध्याय ने कहा कि देश की आजादी को लेकर वीर शहीदों के बलिदान और क्रांति को याद कर ही शरीर में उत्साह का संचार होता है। उनसे देशहित के लिए कार्य करने की प्रेरणा मिलती है। देश की एकता,अखंडता व आपसी भाईचारे  को लेकर जिस प्रकार पार्टी नेता राहुल गांधी ने कन्याकुमारी से कश्मीर तक भारत जोड़ो यात्रा निकाली। पूरे देश को संदेश दिया कि इस देश में अलग-अलग जाति, धर्मों के लोग जिस भाईचारे से रहते हैं। अनेकता में एकता ही हमारे भारत देश की पहचान है। इसी कड़ी में आज रायपुर पश्चिम विधानसभा में भी साइकिल यात्रा निकाली गई। 
विज्ञापन




साइकिल यात्रा गुढ़ियारी महतारी चौक से पूजा अर्चना करके निकाली गई। इसके बाद भारत माता चौक, माता कर्मा चौक, कबीर चौक, रामसागर पारा, तात्यापारा होते हुए जयस्तंभ चौक पहुंची। यहां पर शहीद वीर नारायण सिंह की शहादत को याद कर उनके उन्हें नमन कर यात्रा का समापन हुआ। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed