फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   MLA Kiran Dev announced construction of permanent Goncha Gudi

गोंचा महापर्व: विधायक किरण देव ने भगवान श्रीजगन्नाथ स्वामी के किए दर्शन, स्थाई गोंचा गुड़ी के निर्माण की घोषणा

Thu, 11 Jul 2024 04:34 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, जगदलपुर
अमर उजाला नेटवर्क, जगदलपुर Published by: श्याम जी. Updated Thu, 11 Jul 2024 04:34 PM IST
सार

विधायक किरण देव ने जगदलपुर पहुंचकर भगवान श्रीजगन्नाथ स्वामी के दर्शन किए। विधायक किरण देव ने स्थाई गोंचा गुड़ी के निर्माण की घोषणा की। बस्तर गोंचा महापर्व में पूरा शहर इन दिनों भक्तिमय है। 
 

विज्ञापन
MLA Kiran Dev announced construction of permanent Goncha Gudi
विधायक किरण देव और भाजपा के जिला कोषाध्यक्ष रजनीश पाणिग्रही - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

रियासत कालीन बस्तर गोंचा महापर्व में पूरा शहर इन दिनों भक्तिमय हो गया है। गुंडिचा मंदिर-सीरासार भवन एवं श्रीजगन्नाथ मंदिर में रियासत कालीन परंपरा अनुसार विभिन्न अनुष्ठान संपन्न किये जा रहे हैं। जिसमें प्रतिदिन विभिन्न ग्रामों के श्रृद्धालुओं के द्वारा भगवान श्रीजगन्नाथ को रोजाना अमनिया भोग का अर्पण के साथ ही रोजाना हजारों श्रद्धालु श्रीजगन्नाथ के भात का प्रसाद ग्रहण कर पुण्य लाभ प्राप्त कर रहे हैं। 

विज्ञापन


इसके अलावा सत्यनारायण कथा अखंड रामायण पाठ मंडल अन्नप्राशन सहित निःशुल्क उपनयन संस्कार के अनुष्ठान जारी है। इस दौरान भगवान श्रीजगन्नाथ स्वामी के दर्शन के लिए पहुंचे जगदलपुर विधायक किरण देव से 360 घर आरण्यक ब्राह्मण समाज के सदस्य एवं बस्तर गोंचा महापर्व के पूर्व अध्यक्ष रजनीश पाणिग्रही ने विधायक किरण देव को यह अवगत करवाते हुए बताया कि उनके महापौर के कार्यकाल के दौरान नगर निगम की ओर से प्रतिवर्ष अस्थाई नगर गोंचा गुड़ी के निर्माण की परंपरा प्रारंभ की गई थी, जो आज भी अनवरत जारी है। उन्होंने विधायक किरण देव की समक्ष स्थाई गोंचा गुड़ी के निर्माण का प्रस्ताव रखा, जिसे विधायक किरण देव ने सहर्ष स्वीकार करते हुए स्थाई गोंचा गुड़ी के निर्माण की घोषणा की है।
विज्ञापन


भाजपा के जिला कोषाध्यक्ष रजनीश पाणिग्रही ने विधायक किरण देव के द्वारा गोंचा गुड़ी के निर्माण की घोषणा के लिए आभार व्यक्त करते हुए बताया कि विधायक किरण देव स्वयं सुकमा जमींदार परिवार एवं बस्तर राज परिवार से संबंधित होने से रियासत कालीन बस्तर दशहरा एवं बस्तर गोंचा महापर्व में उनका पूरा परिवार इस परंपरा-रस्म का अभिन्न अंग हैं। जिसके संरक्षण एवं संवर्धन के लिए वे हमेशा से प्रयासरत रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे पहले विधायक किरण देव अपने महापौर कार्यकाल के दौरान बस्तर दशहरा पर्व के लिए मां दंतेश्वरी मंदिर के पास नगरगुड़ी का निर्माण एवं श्रद्धालुओं के बस्तर दशहरा के देखने के लिए रैंप की सुविधा उपलब्ध करवाई गई थी। अब इसी कड़ी में विधायक किरण देव के योदान में श्रद्धालुओं के लिए बस्तर गोंचा गुड़ी की एक और उपलब्धि जुड़ जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed