फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   MLA Domanlal DEAD body to reach Raipur today; last rites held in his ancestral village with state honors

एमएलए डोमनलाल का पार्थिव शरीर आज पहुंचेगा रायपुर: पैतृक ग्राम में राजकीय सम्मान के साथ होगा अंतिम संस्कार

Sat, 31 Oct 2026 10:50 AM IST
Lalit Kumar Singh अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर Published by: Lalit Kumar Singh Updated Sat, 31 Oct 2026 10:50 AM IST
सार

छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले के अहिवारा के बीजेपी विधायक डोमनलाल कोर्सेवाड़ा का 78 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। वे लंबे समय से बीमारी से पीड़ित थे। उनके निधन से प्रदेश के राजनीतिक गलियारों में शोक की लहर है। दिवंगत विधायक का पार्थिव शरीर 31 अक्टूबर को विमान से रायपुर लाया जाएगा।

विज्ञापन
MLA Domanlal DEAD body to reach Raipur today; last rites held in his ancestral village with state honors
अहिवारा के बीजेपी विधायक डोमनलाल कोर्सेवाड़ा का निधन - फोटो : Amar Ujala Digital

विस्तार

छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले के अहिवारा के बीजेपी विधायक डोमनलाल कोर्सेवाड़ा का 78 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। वे लंबे समय से बीमारी से पीड़ित थे। उनके निधन से प्रदेश के राजनीतिक गलियारों में शोक की लहर है। दिवंगत विधायक का पार्थिव शरीर 31 अक्टूबर को विमान से रायपुर लाया जाएगा। विभिन्न स्थानों पर अंतिम दर्शन और श्रद्धांजलि के बाद बालोद जिले के गुंडरदेही स्थित उनके पैतृक ग्राम भेण्ड्रा जायेगा। 

विज्ञापन



विधायक डोमनलाल का हैदराबाद के यशोदा अस्पताल में इलाज चल रहा था, जहां शुक्रवार को उन्होंने अंतिम सांस ली। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, विधायक का पार्थिव शरीर राजधानी रायपुर के स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट पहुंचेगा। यहां अंतिम दर्शन और श्रद्धांजलि के बाद पार्थिव शरीर भिलाई-3 स्थित उनके शासकीय आवास पहुंचेगा। सुबह 11 बजे तक अंतिम दर्शन किए जा सकेंगे। इसके बाद भिलाई-3 निवास से रवाना होकर पार्थिव शरीर 11:30 बजे जवाहर नगर दुर्ग पहुंचेगा। यहां दोपहर 12:30 बजे तक श्रद्धांजलि दी जाएगी। इसके बाद पार्थिव शरीर उनके पैतृक गांव भेण्ड्रा के लिए रवाना होगा।
विज्ञापन



पैतृक ग्राम में होगा अंतिम संस्कार
दोपहर एक बजे पार्थिव देह उनके गांव पहुंचेगी। यहां दोपहर दो बजे तक अंतिम दर्शन के लिए समय निर्धारित किया गया है। इसके बाद दोपहर 2 बजे पूरे राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन



स्मृति इरानी ने जताया शोक
बीजेपी की राष्ट्रीय महामंत्री और छत्तीसगढ़ प्रदेश प्रभारी स्मृति इरानी ने विधायक डोमनलाल कोर्सेवाड़ा के निधन पर शोक जताया है। शोकाकुल परिवार के लिए संवेदनाएं व्यक्त की है। 


डिप्टी सीएम अरुव साव ने जताया शोक
डिप्टी सीएम अरुव साव ने शोक जताते हुए कहा कि विधायक कोर्सेवाड़ा के निधन का समाचार अत्यंत दुःखद एवं पीड़ादायक है। उनका निधन भारतीय जनता पार्टी छत्तीसगढ़ के राजनीतिक एवं सामाजिक क्षेत्र के लिए अपूरणीय क्षति है।  ईश्वर पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें और शोकाकुल परिजनों,समर्थकों को यह दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान करें। ॐ शांति।



डिप्टी सीएम विजय ने दी श्रद्धांजलि
डिप्टी सीएम विजय शर्मा ने शोक जताते हुए कहा कि विधायक कोर्सेवाड़ा के निधन का समाचार अत्यंत पीड़ादायक एवं दुःखद है। उन्होंने अपना संपूर्ण जीवन जनसेवा, संगठन की मजबूती और क्षेत्र के विकास के लिए समर्पित किया। उनका सरल व्यक्तित्व, संगठन के प्रति निष्ठा और जनकल्याण के लिए किए गए कार्य सदैव स्मरणीय रहेंगे। उनके निधन से भाजपा संगठन एवं छत्तीसगढ़ ने एक समर्पित जनप्रतिनिधि को खो दिया है। यह क्षति अपूरणीय है। ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति एवं श्रीचरणों में स्थान प्रदान करें। शोकसंतप्त परिवार और उनके शुभचिंतकों को इस कठिन समय में दुःख सहने की शक्ति दें। भावभीनी श्रद्धांजलि। ॐ शांति।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed