{"_id":"611dc20bd2286e59904cd381","slug":"minor-rape-attempt-to-kill-by-burning-accused-police-arrest-in-rajnandgaon","type":"story","status":"publish","title_hn":"छत्तीसगढ़: वर्दी की धौंस दिखाकर एएसआई ने नाबालिग से किया दुष्कर्म, विरोध करने पर जिंदा जलाने की कोशिश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छत्तीसगढ़: वर्दी की धौंस दिखाकर एएसआई ने नाबालिग से किया दुष्कर्म, विरोध करने पर जिंदा जलाने की कोशिश
Thu, 19 Aug 2021 07:59 AM IST
प्रशांत कुमार झा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायपुर
Published by: प्रशांत कुमार झा
Updated Thu, 19 Aug 2021 07:59 AM IST
सार
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, पीड़िता की मां एएसआई के घर खाना बनाने का काम करती है। नाबालिग बेटी कई बार उनके साथ एएसआई के घर आया करती थी। इसी दौरान पुलिस ने वर्दी की धौंस दिखाकर दुष्कर्म किया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव जिले के छुईखदान थाना क्षेत्र में एक नाबालिग के साथ दुष्कर्म करने और फिर जिंदा जलाने का प्रयास करने का मामला सामने आया है। एएसआई पर घिनौनी वारदात को अंजाम देने का आरोप लगा है। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने आरोपी एएसआई नरेंद्र गहिने को गिरफ्तार कर लिया। स्थानीय लोगों का आरोप है कि पुलिस आरोपी एएसआई को बचाने की कोशिश कर रही है।
विज्ञापन
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, पीड़िता की मां एएसआई के घर खाना बनाने का काम करती है। महिला का आरोप है कि 15 साल की नाबालिग बेटी कई बार उनके साथ एएसआई के घर आया करती थी। इसी दौरान एएसआई नरेंद्र गहिने उनकी बेटी के साथ कई बार दुष्कर्म किया। महिला का आरोप है कि बच्ची ने जब इसका विरोध किया तो एएसआई ने बीते दिन जिंदा जलाने का प्रयास किया। नाबालिग पीड़िता की मां ने थाने में इसकी रिपोर्ट दर्ज कराई
विज्ञापन