फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Minister Ram Vichar Netam participated in Tiranga Yatra walked for two kilometers in Balrampur Ramanujganj

Balrampur Ramanujganj: तिरंगा यात्रा में शामिल हुए मंत्री राम विचार नेताम, दो किलोमीटर तक चले पैदल

Tue, 13 Aug 2024 02:15 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, बलरामपुर रामानुजगंज
अमर उजाला नेटवर्क, बलरामपुर रामानुजगंज Published by: Digvijay Singh Updated Tue, 13 Aug 2024 02:15 PM IST
सार

बलरामपुर रामनुजगंज जिला मुख्यालय में हर घर तिरंगा अभियान के तहत भारतीय जनता पार्टी के द्वारा कृषि मंत्री राम विचार नेताम,भाजपा जिला अध्यक्ष ओमप्रकाश जायसवाल के उपस्थिति में तिरंगा यात्रा निकाली गई।  

विज्ञापन
Minister Ram Vichar Netam participated in Tiranga Yatra walked for two kilometers in Balrampur Ramanujganj
तिरंगा यात्रा में शामिल हुए मंत्री राम विचार नेताम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बलरामपुर रामनुजगंज जिला मुख्यालय में हर घर तिरंगा अभियान के तहत भारतीय जनता पार्टी के द्वारा कृषि मंत्री राम विचार नेताम,भाजपा जिला अध्यक्ष ओमप्रकाश जायसवाल के उपस्थिति में तिरंगा यात्रा निकाला गया। नेताम हाथ में तिरंगा लिए 2 किलोमीटर से अधिक पैदल तिरंगा यात्रा में चले इस दौरान भारत माता जय के जमकर जयकारे लगाए गए।

विज्ञापन


कृषि मंत्री राम विचार नेता ने कहा कि तिरंगा यात्रा कार्यक्रम में सम्मिलित होकर गर्व की अनुभूति हो रही है। हर घर तिरंगा अभियान में आप सब शामिल होकर गर्व से आजादी का पर्व मनाए उन्होंने कहा कि हर घर तिरंगा अभियान का उद्देश्य है कि सभी लोग अपने घरों में तिरंगा फहरा कर आजादी का जश्न मनाएं। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर पूरे देशवासी इस अभियान में देशभक्ति के भावना के साथ सम्मिलित हो रहे हैं। यह राष्ट्रव्यापी अभियान लोगों में राष्ट्रीय ध्वज फहराने के लिए प्रोत्साहित करता है जिसका उद्देश्य देश भक्ति और राष्ट्रीय एकता को बढ़ावा देना है। 
विज्ञापन


भाजपा जिला अध्यक्ष ओमप्रकाश जायसवाल ने कहा कि हर घर तिरंगा अभियान हर एक भारतीय को गर्व की अनुभूति दिला रहा है। भारत का हर एक नागरिक इस अभियान में सम्मिलित हो रहा है। हाई स्कूल मैदान से तिरंगा यात्रा प्रारंभ हुई जो कलेक्टर बंगला होते राम विचार नेताम के सहयोग कार्यालय तक जाकर समाप्त हुई। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed