फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Minister Kedar Kashyap said- who is responsible for the defeat of Congress one after the other in Chhattisgarh

CG: वन मंत्री केदार कश्यप बोले- एक बार फिर कांग्रेस में पसरा सन्नाटा, एक के बाद एक हार का जिम्मेदार कौन?

Thu, 05 Dec 2024 03:51 PM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर Published by: अमन कोशले Updated Thu, 05 Dec 2024 03:51 PM IST
सार

रायपुर दक्षिण विधानसभा उपचुनाव में हारने के बाद भी कांग्रेस में ऐसा एक भी नेता सामने नहीं आ रहा है, जो इस करारी हार की जिम्मेदारी ले या फिर जिम्मेदारी तय करे। कश्यप ने कहा कि इस उपचुनाव में हार के बाद कांग्रेस में एक बार फिर सन्नाटा पसरा हुआ है।

विज्ञापन
Minister Kedar Kashyap said- who is responsible for the defeat of Congress one after the other in Chhattisgarh
वन मंत्री केदार कश्यप - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रदेश सरकार में वन और सहकारिता मंत्री केदार कश्यप ने कांग्रेस पर इस बात को लेकर तीखा तंज कसा है कि रायपुर दक्षिण विधानसभा उपचुनाव में हारने के बाद भी कांग्रेस में ऐसा एक भी नेता सामने नहीं आ रहा है, जो इस करारी हार की जिम्मेदारी ले या फिर जिम्मेदारी तय करे। कश्यप ने कहा कि इस उपचुनाव में हार के बाद कांग्रेस में एक बार फिर सन्नाटा पसरा हुआ है।
विज्ञापन


प्रदेश के वन मंत्री कश्यप ने कहा कि पिछले साल कांग्रेस ने विधानसभा चुनाव में अब तक की सबसे बड़ी हार देखी और केवल 35 सीटों पर ही सिमटकर रह गई जबकि 54 सीटों के साथ भाजपा ने ऐतिहासिक जीत दर्ज की। भाजपा को वोट प्रतिशत भी सबसे ज्यादा मिला। उसके बाद इसी वर्ष के मध्य में हुए लोकसभा चुनाव में भी कांग्रेस ने पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल समेत सभी अपने दिग्गज पूर्व मंत्रियों को मैदान में फिर उतारा। 
विज्ञापन


उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि भूपेश बघेल खुद राजनांदगाँव से लड़े, पूर्व गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू महासमुंद से  लड़े, पूर्व नगरीय प्रशासन मंत्री शिव कुमार डहरिया के अलावा राहुल गांधी के करीबी जो विधायक जेल में है, वह भी लड़े। ये सारे कांग्रेसी दिग्गज लोकसभा का चुनाव हार गए! कश्यप ने कहा कि रायपुर दक्षिण के उपचुनाव के दौरान कांग्रेस नेता यह दावे कर रहे थे कि भाजपा की सरकार काम नहीं कर रही है और कांग्रेस की इकतरफा जीत होगी, तो रायपुर दक्षिण के उपचुनाव में जितना कांग्रेस को वोट नहीं मिला, उससे ज्यादा की लीड के साथ भाजपा ने यह उपचुनाव जीता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रदेश के वन मंत्री कश्यप ने कटाक्ष करते हुए कहा कि लगातार हार के बाद हार से कांग्रेस में सन्नाटा पसर गया है। कांग्रेस पूरी तरह से हताश-निराश हो चली है, जनता के द्वारा नकारी गई पार्टी बन गई है। विपक्ष के रूप में कोई रचनात्मक काम कांग्रेस नहीं करती और केवल छत्तीसगढ़ में उसने हिंसा फैलाने के प्रयास किए, अपराध बढाने के प्रयास किए, लेकिन अपनी बदनीयती से भरे इरादों में कांग्रेस सफल नहीं हो रही है। कश्यप ने कहा कि सबसे बड़ी बात तो यह है कि कांग्रेस में कोई भी हार की जिम्मेदारी लेने को तैयार नहीं है। आज तक कोई नेता सामने नहीं आया, जिसने यह कहा कि हर के लिए मैं जिम्मेदार हूँ याफिर कांग्रेस नेतृत्व ने यह साहस तक नहीं दिखाया है कि वह इस करारी हार की जिम्मेदारी तय कर सके। कांग्रेस की जो ऐसी दुर्गति है, इससे कांग्रेस पूरी तरह से खत्म हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed