फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Minister kawasi lakhma and other ministers dance in tribal festival in raipur cm baghel also present

रायपुर: आदिवासी महोत्सव में जमकर थिरके आबकारी मंत्री कवासी लखमा, सीएम बघेल ने बजाई ताली, कलाकारों के साथ दूसरे मंत्री ने लगाए ठुमके

Sat, 30 Oct 2021 01:50 PM IST
प्रशांत कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायपुर Published by: प्रशांत कुमार झा Updated Sat, 30 Oct 2021 01:50 PM IST
सार

शुक्रवार की शाम रायपुर में आयोजित आदिवासी महोत्सव के दौरान एक अलग ही नजारा दिखा। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल अपने मंत्रियों के साथ आदिवासी महोत्सव देखने पहुंचे। इस दौरान कवासी लखमा खुद को नाचने से रोक नहीं पाए। उनके अलावा मंत्री अमरजीत भगत ने भी कलाकारों के साथ डांस किया। 

विज्ञापन
Minister kawasi lakhma and other ministers dance in tribal festival in raipur cm baghel also present
आदिवासी महोत्सव की धूम - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

रायपुर में आदिवासी महोत्सव के दौरान एक अलग ही नजारा देखने को मिला। प्रदेश के मंत्री इस महोत्सव में कलाकारों के साथ झूमते नजर आए। शुक्रवार को मुख्यमंत्री भूपेश बघेल अपने कैबिनेट मंत्रियों के साथ  आदिवासी महोत्सव देखने पहुंचे। इस दौरान आबकारी मंत्री कवासी लखमा खूद को नाचने से रोक नहीं पाए। उन्हें नाचते देख मुख्यमंत्री भूपेश बघेल भी ताली बजाने लगे। दरअसल, मुख्यमंत्री और अन्य मंत्री आयोजन स्थल पर लगे विभागीय स्टॉल का दौरा कर रहे थे। समाज कल्याण विभाग के स्टॉल के पास जैसे ही मंत्री पहुंचे मुख्यमंत्री ताली बजाकर झूमने लगे।  इनके पीछे खड़े आबकारी मंत्री कवासी लखमा ने तो जबरदस्त डांस मूव्स के साथ सभी हैरान कर दिया।
विज्ञापन


कलाकारों के बीच आकर मंत्री कवासी लखमा ने अपने अनोखे अंदाज में डांस किया। कलाकार नशा मुक्ति का गीत गा रहे थे। गीत के बोल थे दारू झन पीना रे... गांजा झन पीना रे...। आबकारी विभाग का जिम्मा संभाल रहे मंत्री कवासी लखमा इसपर डांस करने लगे। इन्हें देख सीएम भूपेश बघेल ने भी ताली बजाई। 
विज्ञापन


सोनू मेरी डार्लिंग की धुन पर बना  गीत
 रायपुर के कलाकार संतोष चंद्राकर ने इस गीत को लिखा है। कलाकार संतोष चंद्राकर ने बताया कि वायरल हुए सॉन्ग सोनू मेरी डार्लिंग की धुन पर इस गीत के बोल तैयार किए गए हैं। इसे जानबूझकर एक वायरल गीत की धुन पर तैयार किया गया है ताकि लोग आसानी से गीत समझकर नशे की बुरी लत के प्रति जागरूक हो सकें। संतोष चंद्राकर के साथ हारमोनियम पर संतोष दिवाकर, राकेश कुमार ठाकुर और शेखर भट्टाचार्जी की टीम ने इनका साथ दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मंत्री अमरजीत भगत ने भी किया डांस
प्रदेश सरकार में मंत्री अमरजीत भगत ने भी कलाकारों के साथ नृत्य किया। राष्ट्रीय आदिवासी नृत्य महोत्सव के दूसरे दिन पुद्दुचेरी के कलाकारों ने जनजाति संस्कृति की झलक प्रस्तुत की। पुद्दुचेरी के कलाकारों ने अपने पारंपरिक वेशभूषा, वाद्ययंत्रों और मुखौटो के साथ डांस की आकर्षक प्रस्तुति दी। नृत्य के दौरान अपने गांव की रक्षा के लिए नृत्य कर पूजा भी किए गए। इस दौरान यूगांडा से आए कलाकारों के साथ मंत्री अमरजीत भगत भी थिरकते नजर आए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed