फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Minister Brijmohan Agrawal blames the state government in Odisha

ओडिशा में गरजे मंत्री बृजमोहन अग्रवाल: बोले- 25 सालों से लुट कर राज्य को बर्बाद कर दी नवीन पटनायक की सरकार

Tue, 21 May 2024 04:57 PM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर Published by: अमन कोशले Updated Tue, 21 May 2024 04:57 PM IST
सार

मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने आरोप लगाते हुए कहा कि ओडिशा एक समृद्ध राज्य था, लेकिन पिछले 25 सालों में नवीन पटनायक सरकार ने लूट करी है। उसने राज्य को बर्बाद कर दिया है।

विज्ञापन
Minister Brijmohan Agrawal blames the state government in Odisha
छत्तीसगढ़ कैबिनेट मंत्री बृजमोहन अग्रवाल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

छत्तीसगढ़ में लोकसभा चुनाव सम्पन्न होने के बाद प्रदेश के दिग्गज नेता दूसरे राज्यों में जाकर चुनावी प्रचार कर रहे हैं। राज्य के कैबिनेट मंत्री और रायपुर लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी बृजमोहन अग्रवाल इन दिनों ओडिशा चुनाव प्रचार कर रहे हैं। इस दौरान मंत्री अग्रवाल ने संबलपुर रोड शो किया। सभा को संबोधित करते हुए मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने ओडिशा के राज्य सरकार पर जमकर हमला बोला है। 

विज्ञापन


ओडिशा चुनाव प्रचार पर आए मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने सोमवार को संबलपुर में बाइक रैली निकाली। मां समलेश्वरी की पूजा अर्चना के बाद रैली की शुरूआत समलेश्वरी माता मंदिर से हुई। यहां से हजारों कार्यकर्ता बाइक पर सवार होकर बड़ा बाजार, खेतराजपुर, दुर्गामंगलम, बारेपाली होते हुए वापस दुर्गामंगलम पहुंची, जहां रैली का समापन हुआ। यहां बृजमोहन अग्रवाल ने एक सभा को भी संबोधित किया। 
विज्ञापन


मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने आरोप लगाते हुए कहा कि ओडिशा एक समृद्ध राज्य था, लेकिन पिछले 25 सालों में नवीन पटनायक सरकार ने लूट करी है। उसने राज्य को बर्बाद कर दिया है। उड़ीसा को फिर से विकास और समृद्धि के पथ पर लाने के लिए यहां भाजपा की सरकार बनाना बहुत ही जरूरी है। बृजमोहन अग्रवाल ने यह भी कहा कि राज्य में नाम के लिए नवीन पटनायक मुख्यमंत्री हैं, लेकिन असल में यहां की सरकार पांडियन चला रहे हैं, जिसका खौफ आम जनता में ही नहीं बल्कि यहां के मंत्रियों में भी हैं। सरकार के मंत्री भी कोई फैसला नहीं लेते सभी फैसले पांडियन लेता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed