फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Military exhibition on five and six October in Science College Ground Raipur Chhattisgarh

CG: युद्धक टैंक T-90 समेत एडवांस और मॉर्डन सैन्य उपकरणों का रायपुर में होगा प्रदर्शन, सीएम साय ने की ये अपील

Mon, 30 Sep 2024 04:29 PM IST
ललित कुमार सिंह अमर उजाला ब्यूरो, रायपुर
अमर उजाला ब्यूरो, रायपुर Published by: ललित कुमार सिंह Updated Mon, 30 Sep 2024 04:29 PM IST
सार

Military exhibition in Raipur: यदि आप एडवांस और मॉर्डन सैन्य उपकरणों को देखने के शौकिन हैं तो ये खबर आपके लिये हैं। जी हां, रायपुर में आपको युद्धक टैंक T-90 समेत आधुनिक और उन्नत सैन्य उपकरणों को नजदीक से देखने का सुनहर अवसर मिलेगा। 

विज्ञापन
Military exhibition on five and six October in Science College Ground Raipur Chhattisgarh
ग्रॉफिक - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

Military exhibition in Raipur: यदि आप एडवांस और मॉर्डन सैन्य उपकरणों को देखने के शौकिन हैं तो ये खबर आपके लिये हैं। जी हां, रायपुर में आपको युद्धक टैंक T-90 समेत आधुनिक और उन्नत सैन्य उपकरणों को नजदीक से देखने का सुनहर अवसर मिलेगा। दरअसल, रायपुर के साइंस कॉलेज मैदान में पांच और छह अक्टूबर को सैन्य-प्रदर्शनी आयोजित की जायेगी।

विज्ञापन


इस संबंध में प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने प्रदेशवासियों को सैन्य प्रदर्शनी को लेकर खुशी जताते हुए कहा कि हमारे युवाओं के साथ-साथ सभी प्रदेशवासियों के लिए भारतीय सेना के शौर्य, पराक्रम, क्षमता और ताकत से परिचित होने का यह बड़ा ही महत्वपूर्ण अवसर रहेगा।  
विज्ञापन


सैन्य-प्रदर्शनी में युद्धक टैंक टी-90 सहित बहुत से ऐसे आधुनिक और उन्नत सैन्य उपकरणों को प्रदर्शित किया जाएगा, जिसका उपयोग करके हमारी सेना ने दुश्मनों पर विजय हासिल की है। इस प्रदर्शनी में हमारे जांबाज सैनिक पैरा जंपिंग, खुखरी डांस, डेयरडविल मोटरसाइकलिंग राइडिंग और घुड़सवारी का भी प्रदर्शन करेंगे। साय ने प्रदेशवासियों से अपील करते हुए कहा कि आप सभी इस कार्यक्रम का हिस्सा बनें। भारतीय सेना के आन-बान-शान से करीब से परिचित हों, और अपने सैनिकों का हौसला और बुलंद करें। उन्होंने कहा कि आप सभी अपने-अपने परिवार के साथ इस प्रदर्शनी के सहभागी बनें। बच्चों को साथ अवश्य लाएं ताकि नयी पीढ़ी अपने देश की ताकत से परिचित हो सके। उन्हें भी सेना से जुड़कर देश सेवा करने की प्रेरणा मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed