फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   meet mountain men of chhattisgarh

छत्तीसगढ़ के 'मांझियों' ने भी पहाड़ का सीना चीरकर बनाया रास्ता

Wed, 11 May 2016 06:24 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Wed, 11 May 2016 06:24 PM IST
विज्ञापन
meet mountain men of chhattisgarh

माउंटेनमैन के नाम से प्रसिद्ध बिहार के दशरथ मांझी के बारे में तो आपने सुना ही होगा जिन्होंने सालों की मशक्कत के बाद पहाड़ का सीना चीरकर अपने गांव वालों के लिए रास्ता बना दिया था। कुछ ऐसा ही कारनामा किया है छत्तीसगढ़ के धमतारी जिले के लोगों ने, जिन्होंने छह महीने की मशक्कत के बाद एक पहाड़ को काटकर देहात से शहर की दूरी को 20 किलोमीटर से घटाकर मात्र पांच किलोमीटर कर दिया। 

विज्ञापन


हालांकि मांझी की अपेक्षा गांव वालों ने यह काम सरकारी इमदाद मिलने के बाद किया। टाइम्स ऑफ इंडिया की खबर के अनुसार क्षेत्र के 200 से ज्यादा ग्रामीणों ने मनरेगा के तहत एक पहाड़ को काटकर शहर जाने वाले रास्ते का निर्माण किया। 
विज्ञापन


हालांकि इस काम में बेशक 200 से ज्यादा लोगों ने छह महीने की मेहनत से यह उपलब्धि हासिल की लेकिन इस काम को प्रेरणा देने के पीछे मांझी जैसा ही एक माउंटेन मैन था। शारीरिक रूप से विकलांग बरातुराम ने इस काम को चुनौती के तौर पर लिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने अपने एक हाथ की बदौलत ही इस काम को शुरू किया और देखते ही देखते बड़ी संख्या में ग्रामीणों का कारवां उनके पीछे जुड़ता चला गया। शारीरिक रूप से पूरी तरह सक्षम न होने के बावजूद भी बरातुराम हजारों लोगों की प्रेरणा बन गए। 

इस योजना को मनरेगा के तहत देश का पहला बड़ा मिशन माना जा रहा है जिससे इतने लोगों के जीवन पर असर पड़ेगा। धमतरी जिले का प्रशासन भी इस उपलब्धि के लिए पूरी तरह ग्रामीणों को श्रेय दे रहा है।

दशरथ मांझी की तरह एक विकलांग व्यक्ति बना ग्रामीणों की प्रेरणा

meet mountain men of chhattisgarh

धमतरी के कलेक्टर भीम सिंह बताते हैं कि, एक बार हम ग्रामीणों से उनकी समस्याओं और जरूरतों के बारे में बात कर रहे थे, तब उन्होंने हमें बताया कि यह पहाड़ उनके लिए एक अभिशाप है। वे जल्द से जल्द इसे काटना चाहते हैं, यह सुनकर हम अचंभित रह गए। 

ग्रामीणों ने इसके लिए जो खाका तैयार किया वो और चौंकाने वाला था लेकिन उनकी हिम्मत देखकर हमने उन्हें इस काम के लिए मनरेगा के तहत भुगतान करने का निर्णय लिया।

एक बार प्रशासन के आगे आने के बाद लोगों का हौसला और बुलंद हो गया। उन्होंने बिना पीछे देखा इस काम को बीते अक्टूबर में शुरू कर दिया। इस काम में चार गांवों सैफनपारा, मदूमसिली, नयुकौना और भोटापारा के 200 से ज्यादा ग्रामीणों ने हाथ बंटाना शुरू किया। लोगों ने पहाड़ में रास्ता बनाने के लिए रात दिन काम किया। 

मनरेगा के एक अधिकारी बताते हैं उन लोगों का उत्साह कमाल का था। उन्होंने देखते देखते पहाड़ काटकर 700 मीटर लंबी और 15 मीटर चौड़ी रोड का निर्माण कर दिया। पूरे प्रोजक्ट का लगभग 80 फीसदी काम पूरा हो चुका है। 

मनरेगा के तहत प्रशासन ने ग्रामीणों को किया भुगतान

meet mountain men of chhattisgarh

हालांकि अब पड़ने वाली भीषण गर्मी एक बाधा है लेकिन हम जून तक इस काम को पूरा कर लेंगे। इस पूरे प्रोजक्ट के लिए 9.90 लाख रुपये का फंड स्वीकृत हुआ है। जितने भी लोग इस काम में लगे हैं उन्हें मनरेगा के तहत रोजाना 167 रुपये का भुगतान किया जा रहा है। 

पहाड़ में रास्ता बनने से सभी ग्रामीण बहुत खुश हैं। मनरेगा अधिकारी धर्म सिंह कहते हैं यह रास्ता बनने से क्षेत्र में पर्यटन पर भी अच्छा असर पड़ेगा क्योंकि पर्यटकों को मरदुम बांध जाने के लिए अब लंबी दूरी तय नहीं करनी पड़ेगी। 

गांव वाले बताते हैं कि पूर्व में छात्रों को इससे काफी दिक्‍कत उठानी पड़ती थी। उन्हें नथुकौना से नरहर गांव के सीनियर हाईस्कूल जाने के लिए 25 किमी की दूरी तय करनी पड़ती थी। अब यह दूरी घटकर मात्र 14 किमी रह गई है। 

जबकि मदुमसिली गांव के लोगों को खेतों तक पहुंचने के लिए जो 20 किलोमीटर की दूरी तय करनी पड़ती थी उसमें भी राहत मिलेगी। वहीं जिले के कलेक्टर बताते हैं कि जब काम शुरू हुआ तो हमने बरतुराम को दूसरे की अपेक्षा कुछ हल्का काम करने का प्रस्ताव दिया जैसे इस काम में लगे लोगों को पानी पिलाने का लेकिन उसने इसे अस्वीकार कर दिया और दूसरों की तरह इस काम में हाथ बंटाने की बात कही।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed