{"_id":"68811706b67dd146c305be6c","slug":"maulana-killed-his-wife-in-bilaspur-2025-07-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"मौलाना ने की हैवानियत: भाइयों संग मिलकर गर्भवती पत्नी को पीटा, प्रेस से जलाया...टॉयलेट क्लीनर पिलाया; हुई मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मौलाना ने की हैवानियत: भाइयों संग मिलकर गर्भवती पत्नी को पीटा, प्रेस से जलाया...टॉयलेट क्लीनर पिलाया; हुई मौत
Wed, 23 Jul 2025 10:46 PM IST
श्याम जी.
अमर उजाला नेटवर्क, बिलासपुर
अमर उजाला नेटवर्क, बिलासपुर
Published by: श्याम जी.
Updated Wed, 23 Jul 2025 10:46 PM IST
सार
बिलासपुर जिले में एक मौलान ने अपनी पत्नी की हत्या कर दी। आरोप है कि मौलान ने उसे गरम आयरन (प्रेस) से जलाया और अगली सुबह जबरन टॉयलेट क्लीनर पिलाया। इससे उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
परिजन व अन्य
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सिविल लाइन थाना क्षेत्र के तालापारा इलाके में रहने वाले मौलाना कारी बशीर ने गर्भवती पत्नी के साथ हैवानियत कर उसकी हत्या कर दी। मृतका के परिजनों का आरोप है 11 जुलाई की रात किसी महिला को लेकर विवाद हुआ। इसके बाद आरोपी मौलान ने अपने भाइयों के साथ मिलकर पत्नी की बेरहमी से पिटाई की। उसे गरम आयरन (प्रेस) से जलाया और अगली सुबह जबरन टॉयलेट क्लीनर पिलाया। हालत बिगड़ने पर महिला को निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
परिजनों का आरोप है कि मौलाना ने शव को बिना पुलिस को सूचना दिए फर्जी दस्तावेजों के जरिए 13 जुलाई को यूपी ले जाकर अंतिम संस्कार कर दिया। इस पूरे मामले में निजी अस्पताल की भूमिका भी बेहद संदिग्ध है। आरोप है कि जब महिला को अस्पताल ले जाया गया, तब उसकी मौत हो चुकी थी।
विज्ञापन
घटना की जानकारी सबसे पहले मृतका की 10 वर्षीय बेटी ने मोहल्लेवालों को दी। पहले स्थानीय लोगों ने थाने में शिकायत की, फिर मृतका के परिजन और समाज के लोग एसएसपी कार्यालय पहुंचे। उन्होंने आरोपी पति और उसके भाइयों पर हत्या का केस दर्ज कर सख्त कार्रवाई की मांग की है। परिजनों ने मृतिका का एक फोटो भी पुलिस को दिया है, जिसमें महिला को गंभीर रूप से घायल देखा जा सकता है।
विज्ञापन