फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Massive fire broke out in Indian Coffee House building in Surajpur

Ambikapur: सूरजपुर में इंडियन कॉफी हाउस बिल्डिंग में लगी भीषण आग, पांच करोड़ के नुकसान का अनुमान

Fri, 11 Nov 2022 12:21 PM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, अंबिकापुर
अमर उजाला नेटवर्क, अंबिकापुर Published by: विजय पुंडीर Updated Fri, 11 Nov 2022 12:21 PM IST
सार

सूरजपुर में अंबिकापुर-कटनी राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित इंडियन कॉफी हाउस में बीती रात करीब 11.30 बजे आग लग गई। आगजनी से करीब पांच करोड़ के नुकसान का अनुमान है।

विज्ञापन
Massive fire broke out in Indian Coffee House building in Surajpur
इसी बिल्डिंग में लगी थी आग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिला मुख्यालय में राष्ट्रीय राजमार्ग परं स्थित इंडियन कॉफी हाउस की तीन मंजिला इमारत में बीती रात लगी भीषण आग से भूतल पर संचालित रेस्टोरेंट और उपरी दो मंजिलों पर संचालित मॉल पूरी तरह जलकर खाक हो गई। रात करीब 11.30 बजे लगी आग पर काबू पाने में विश्रामपुर, सूरजपुर एवं बैकुंठपुर की फायर ब्रिगेड टीमों को तीन घंटे से अधिक समय लग गया। आग की भयावहता को देखते हुए आसपास की दुकानों को भी खाली करा दिया गया। आगजनी से करीब पांच करोड़ के नुकसान का अनुमान है। सुबह तक आग बुझाने में फायर बिगेड की टीम डटी रही।

विज्ञापन


सूरजपुर में अंबिकापुर-कटनी राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित इंडियन कॉफी हाउस में बीती रात करीब 11.30 बजे बिल्डिंग के प्रथम तल पर संचालित इंडिया महासेल मॉल से लोगों ने आग की लपटें एवं धुआं निकलते देखा। आनन-फानन में इसकी सूचना पुलिस के साथ फायर ब्रिगेड की टीम को दी गई। इंडिया महासेल में प्लास्टिक के सामान एवं कपड़ों के साथ अन्य ज्वलनशील सामान होने के कारण थोड़ी देर में ही आग भयावह हो गई।
विज्ञापन


आग की सूचना पर पुलिस टीम सूरजपुर नगर पालिका के साथ ही विश्रामपुर एसईसीएल व बैकुंठपुर से फायर बिग्रेड के आठ वाहन मौके पर पहुंच गए और आग पर काबू पाने के लिए टीम ने पानी की बौझार शुरू की। थोड़ी देर में ही आग नीचे रेस्टोरेंट एवं उपरी मंजिल तक पहुंच गई। ऊपरी मंजिल में इंडिया महासेल के गिफ्ट गैलरी के साथ सजावटी सामान भरे हुए थे। ऊपरी मंजिल में भी आग थोड़ी देर में ही बेकाबू हो गई। फायर ब्रिगेड की टीमों ने करीब तीन घंटे से अधिक समय तक जूझते हुए बेकाबू हुई आग पर किसी तरह काबू पाया, हालांकि आग पूरी तरह से नहीं बुझ सकी, लेकिन आग के फैलने की रफ्तार कम हो गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

खाली कराई गई आसपास की दुकानें 
भयावह आग को देखते हुए पुलिस ने एनएच को बंद कर यातायात को रिंग रोड में डायवर्ट कर दिया था। मौके पर पहुंचे एसडीएम रवि सिंह, एसडीओपी मधुलिका सिंह, डिस्ट्रिक कमांडेंट शेखर बोरवार की टीम ने आसपास के दुकानों में फैलने की आशंका को देखते हुए बगल की दुकानों को खाली कराने का निर्देश दिया। आनन-फानन में इंडियन कॉफी हाउस के बगल में संचालित मंहगीराम-रमेशकुमार कपड़ा दुकान सहित अन्य दुकानों को खाली कराया। लोगों की मदद से दुकानें खाली कर दी गईं। तीन घंटे के प्रयास के बाद जब आग की लपटें बाहर आनी बंद हो गई तो टीम ने राहत की सांस ली।

शार्ट सर्किट से आग लगने की आशंका
इंडियन कॉफी हाउस बिल्डिंग में आगजनी का कारण शार्ट सर्किट को माना जा रहा है। काफी हाउस वर्षों से संचालित था व प्रतिष्ठित रेस्टोरेंट था। आग प्रथम तल में संचालित इंडियन महासेल से शुरू हुई थी। कॉफी हाउस के संचालक के.एन. राजेंद्रन ने बताया कि प्रथम तल में रेस्टोंरेंट का स्टॉफ का निवास है। आग लगने के तुरंत बाद सभी बाहर आ गए थे।

सुबह तक जूझती रही फायर बिग्रेड टीम
आगजनी के बाद फायर ब्रिगेड की टीम सुबह तक आग बुझाने में लगी रही। बिल्डिंग से शुक्रवार दोपहर तक धुआं निकलता रहा। आग में बिल्डिंग में कुछ नहीं बचा है। यहां भयावह आग के कारण बिल्डिंग के कंक्रीट को भी अत्यधिक नुकसान हुआ है। आगजनी में कुल नुकसान करीब पांच करोड़ रुपये तक बताया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed