{"_id":"63493ee876986a1ed96d3a94","slug":"massive-fire-broke-out-in-chemical-and-metal-factory-in-chhattisgarh-bhilai","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhilai: केमिकल फैक्ट्री में लगी आग मेटल फैक्ट्री तक पहुंची, जान बचाकर भागे कर्मचारी; वेल्डिंग के दौरान हादसा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhilai: केमिकल फैक्ट्री में लगी आग मेटल फैक्ट्री तक पहुंची, जान बचाकर भागे कर्मचारी; वेल्डिंग के दौरान हादसा
Fri, 14 Oct 2022 04:20 PM IST
मोहनीश श्रीवास्तव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दुर्ग
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दुर्ग
Published by: मोहनीश श्रीवास्तव
Updated Fri, 14 Oct 2022 04:20 PM IST
सार
दोनों फैक्ट्रियों में आग से कितना नुकसान हुआ है, इसका आंकलन अभी नहीं हो सका है। हालांकि बताया जा रहा है कि मेटल फैक्ट्री में ज्यादा क्षति हुई है। वहां करीब 15 लाख रुपए का नुकसान बताया जा रहा है।
विज्ञापन
भिलाई स्थित फैक्ट्री में लगी भीषण आग।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
छत्तीसगढ़ के भिलाई औद्योगिक क्षेत्र स्थित कैमिकल फैक्ट्री में भीषण आग लग गई। आग इतनी भयानक थी कि उसने पास की मेटल फैक्ट्री को भी चपेट में ले लिया। इसके बाद अंदर काम कर रहे कर्मचारी वहां से जान बचाक भाग निकले। आग लगने के कारण धुएं का गुबार दूर तक दिखाई दे रहा था। सूचना पर पहुंची फायरब्रिगेड ने करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। हादसा भिलाई-3 थाना क्षेत्र में हुआ है।
वेल्डिंग के दौरान केमिकल से भरे डिब्बे तक पहुंची चिंगारी
औद्योगिक क्षेत्र हथखोज स्थित थेथस केमिकल फैक्ट्री में शुक्रवार को कर्मचारी वेल्डिंग कर रहे थे। इसी दौरान उसकी चिंगारी पास रखे केमिकल से भरे डिब्बे तक पहुंच गई और आग लग गई। कोई कुछ समझ पाता आग बुरी तरह से फैलने लगी। यह देख कर्मचारी घबरा गए और वहां से जान बचाकर भागने लगे। इससे पहले कि आग बुझाने का प्रयास शुरू होता, उसने बगल में स्थित सार्थक मेटल्स को भी चपेट में ले लिया।
फायर ब्रिगेड की तीन गाड़ियों ने पाया आग पर काबू
हादसे के दौरान दोनों ही फैक्ट्री में बड़ी संख्या में कर्मचारी और मजदूर मौजूद थे। उन्होंने फैक्ट्री प्रबंधन और फायर ब्रिगेड को इसकी सूचना दी। इसके बाद दमकल की तीन गाड़ियां मौके पर पहुंची और आग बुझाने का काम शुरू हुआ। बताया जा रहा है कि केमिकल फैक्ट्री से ज्यादा आग मेटल फैक्ट्री में फैली हुई थी। दोनों ही जगह आग को काबू करने में फायर कर्मियों को करीब दो घंटे लग गए।