फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   many naxalites injured in encounter with DRG jawans in kanker

Chhattisgarh: कांकेर-नारायणपुर बॉर्डर पर मुठभेड़, कई नक्सली घायल; भारी मात्रा में विस्फोटक बरामद

Mon, 17 Oct 2022 10:25 AM IST
मोहनीश श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कांकेर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कांकेर Published by: मोहनीश श्रीवास्तव Updated Mon, 17 Oct 2022 10:25 AM IST
सार

छत्तीसगढ़ में बारिश थमते ही नक्सलियों का उत्पात एक बार फिर शुरू हो गया है। बीजापुर में एक दिन पहले नक्सलियों ने एक सब इंस्पेक्टर को गोली मार दी थी। इसमें जवान घायल है। वहीं दो आदिवासियों की भी हत्या कर दी। इसके दो दिन पहले राजनांदगांव में भी एक सिपाही के पिता को मार दिया था। 

विज्ञापन
many naxalites injured in encounter with DRG jawans in kanker
कांकेर में मुठभेड़ के बाद नक्सलियों से बरामद सामान। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

छत्तीसगढ़ के कांकेर में पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हो गई। इसमें कई नक्सलियों को गोली लगने और घायल होने का दावा किया जा रहा है। यह भी बताया जा रहा है कि घायल नक्सलियों को उनके साथी उठाकर ले गए हैं। जवानों ने मौके से भारी मात्रा में विस्फोटक, नक्सली साहित्य और दैनिक उपयोग का सामान बरामद किया है। मुठभेड़ नारायणपुर जिले के बॉर्डर पर आमाबेड़ा थाना क्षेत्र के गांव बंडापाल के जंगलों में हुई है। 
विज्ञापन




जानकारी के मुताबिक, पुलिस को शनिवार शाम नारायणपुर-कांकेर बार्डर पर नक्सलियों के जमावड़े की सूचना मिली थी। इसके बाद DRG (डिस्ट्रिक्ट रिजर्व गार्ड) जवानों को ऑपरेशन के लिए भेजा गया। जवान जैसे ही ग्राम बंडापाल के पास पहुंचे वहां घात लगाए नक्सलियों ने जवानों पर हमला कर दिया। इस पर जवानों की ओर से भी जवाब दिया गया। दोनों ओर से चली फायरिंग में जवानों को भारी पड़ता देख नक्सली अंधेरे और जंगल का फायदा उठाकर भाग निकले। 
विज्ञापन




फायरिंग बंद होने के बाद जवानों ने इलाके में सर्चिंग ऑपरेशन चलाया। तलाशी के दौरान कई जगहों पर खून के निशान मिले हैं। पुलिस का दावा है कि बड़ी संख्या में नक्सली घायल हुए हैं। वहीं घटनास्थल से जो सामान मिला है उसके अनुसार कांकेर जिले में काम करने वाले किसकोड़ो एरिया कमेटी के नक्सली वहां जमा हुए थे। दावा किया जा रहा है कि नक्सली किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की फिराक में थे। जवान मौके से बरामद नक्सली सामान लेकर कैंप पहुंच गए हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed