फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   many Cows died in Nava Raipur, fear of food poisoning

रायपुर: बड़ी संख्या में गायों की मौत, राहुल गांधी की सभा के बाद बांटे गए थे फूड पैकेट्स, बीजेपी ने खोला मोर्चा

Mon, 04 Sep 2023 11:06 PM IST
ललित कुमार सिंह अमर उजाला ब्यूरो, रायपुर
अमर उजाला ब्यूरो, रायपुर Published by: ललित कुमार सिंह Updated Mon, 04 Sep 2023 11:06 PM IST
सार

छत्तीसगढ़ के नवा रायपुर में दो सितंबर को राहुल गांधी की सभा के बाद खुले में फेंके गए फूड पैकेट्स को खाने से बड़ी संख्या में गायों की मौत हुई है। सूचना पर पशु विभाग की टीम मौके पर पहुंची और कई गौवंश का इलाज भी किया।

विज्ञापन
many Cows died in Nava Raipur, fear of food poisoning
नवा रापयुर में फेंके गए फूड पैकेट्स - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

छत्तीसगढ़ के नवा रायपुर में दो सितंबर को राहुल गांधी की सभा के बाद खुले में फेंके गए फूड पैकेट्स को खाने से बड़ी संख्या में गायों की मौत हुई है। सूचना पर पशु विभाग की टीम मौके पर पहुंची और कई गौवंश का इलाज भी किया। मामले में नवा रायपुर के ग्रामीणों का आरोप है कि राहुल गांधी की सभा के बाद प्लास्टिक के डिब्बे में फूड पैकेट्स बांटे गए थे। जिसे कई लोगों ने खुले में फेंक दिया। इस दूषित भोजन के खाने से ही गायों की मौत हुई है। मामले में फूड प्वाइजनिंग की आशंका जताई जा रही है। ग्रामीणों का कहाना है कि 20 से ज्यादा गायों की मौत हुई है। मामले में बीजेपी ने कांग्रेस सरकार को घेरा है।

विज्ञापन





बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष सांसद अरुण साव ने रायपुर में आयोजित राजीव युवा मितान क्लब के सम्मेलन में फेंके गए दूषित भोजन को खाने से बड़ी संख्या में गायों की मौत के लिए कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी और छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को गौ की हत्या के लिए जिम्मेदार ठहराया है। उन्होंने दावा करते हुए आरोप लगाया कि गौ हत्या का कांग्रेस का पुराना इतिहास है। 1966 में भी कांग्रेस ने गौ हत्याएं, गौ सेवकों पर गोली चलवाई थी। उन्होंने कहा गाय गौठान और गोबर की तारीफ जिस तूता कार्यक्रम स्थल से कांग्रेस के राष्ट्रीय नेता राहुल गांधी ने की। आज इस कार्यक्रम के कारण और कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष और मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के कारण 30 से अधिक गाये कालकवलित हो गयी। गाय गौठान और गोबर को लेकर कांग्रेस के दावे की विपरीत जमीनी सच्चाई बिल्कुल अलग है जो आज दिख गई। 
विज्ञापन




बीजेपी ने किया 30 से अधिक गायों की मौत का दावा 
उन्होंने कहा कि युवा मितान कार्यक्रम में आए कार्यकर्ताओं को ऐसा खाना परोसा गया था जो खाने लायक नहीं था। उनके जीवन के साथ खिलवाड़ करने का काम हुआ। उन्होंने खाना नहीं खाया। वह युवा उसे छोड़कर चले गए और इस बासी भोजन को खाने से 30 से अधिक गायों की मृत्यु हो गई। कई गायें संक्रमण की शिकार हो गई हैं। प्रशासन कांग्रेस के दबाव में उस घटना को दबा रहा है, लीपापोती कर रहा है। एक तरफ इतने बड़े पैमाने पर गौ माता की मौत हो गई और प्रशासन मात्र 3 गायों की मौत बताकर उसे दबाने में लगा हुआ है। यह स्पष्ट रूप से गौ हत्या का मामला है। दूषित भोजन से कई गौ माताएं बीमार हैं और कई की मौत हुई है। गौ हत्या का पाप कांग्रेस को लगेगा। हमारी मांग है कि उन गौ पालकों को, जिनकी गायों की मौत हुई है और जिनकी गायें संक्रमित हुई हैं, उन्हें सरकार उचित मुआवजा दें। 
विज्ञापन
विज्ञापन


'गौवंश की मौत के लिए कांग्रेस सरकार जिम्मेदार'
 प्रदेश भाजपा अध्यक्ष अरुण साव ने कहा कि एक तरफ गोठान के नाम पर 1300 करोड़ का घोटाला इस सरकार ने किया। जिसे हमने जनता के बीच प्रस्तुत किया। इस प्रकार से गौ माता की मौत की दोषी यह कांग्रेस पार्टी है। यदि गोठान में गौ माताएं होती तो इस प्रकार से उनकी मृत्यु नहीं होती। भ्रष्टाचार करने के लिए भूपेश बघेल सरकार ने गौठान बनाए लेकिन उन्हें खुला छोड़ दिया। सड़क पर लगातार घटनाएं हो रही हैं। गौ माता गोठानों की बजाय सड़क पर दिखती हैं क्योंकि गोठान में उनके लिए किसी तरह की व्यवस्था नहीं है। उन्होंने कहा एक लाख रुपये प्रति गाय मुआवजा दिया जाए। 




घटना की जांच के लिए बीजेपी ने बनाई समिति 
साव ने कहा कि इस इस घटना की जांच के लिए हमने एक समिति बनाई है। समिति जांच करेगी। वह अपनी रिपोर्ट देगी। जिसका खुलासा किया जाएगा। समिति के संयोजक बृजमोहन अग्रवाल और लक्ष्मी वर्मा, टंकराम वर्मा, जयंती पटेल की समिति के सदस्य हैं।



बीजेपी का आरोप, जहरीली शराब पीने से तीन लोगों की मौत 
उन्होंने कहा कि दूसरी एक और दर्दनाक घटना जांजगीर से सामने आई है। शराब बंदी के बड़े-बड़े वादे करके जो सरकार सत्ता में आई है और घोटाले करने के लिए, जैसे कि ईडी ने उजागर किया है, नकली शराब बेचने का धंधा यह सरकार कर रही है और नकली शराब पीने से छत्तीसगढ़ में लगातार मौत हो रही हैं। अकलतरा के परसवाही में एक ही परिवार के दो भाई सहित कुल तीन लोगों की मौत जहरीली शराब पीने से हुई है। इस घटना का कोई दोषी है तो भूपेश बघेल सरकार दोषी है। इस तरह की घटनाएं लगातार हो रही हैं। पांच महिना में तीसरी घटना  है जिसमें अब तक  8 की  मौत हो चुकी है। पीड़ित लोगों को मुआवजा दिया जाए।


5 सदस्यीय समिति गठित
बीजेपी ने जहरीली शराब पीने से हुई मौत पर इस घटना की जांच के लिए 5 सदस्य समिति गठित की है। इसमें संयोजक डॉ. कृष्णमूर्ति बांधी, सांसद गुहाराम अजगल्ले, विधायक सौरभ सिंह, गुलाब सिंह चंदेल जिलाध्यक्ष जांजगीर-चांपा, रजनी साहू जिलाध्यक्ष महिला मोर्चा जांजगीर-चांपा  शामिल हैं।  पत्रवार्ता में भाजपा प्रदेश महामंत्री विजय शर्मा, सहप्रदेश मीडिया प्रभारी अनुराग अग्रवाल व सोशल मीडिया के मितुल कोठारी भी उपस्थित रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed