{"_id":"6763eb1969cebcffe700d89e","slug":"man-dies-while-working-at-raigarh-msp-plant-2024-12-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Raigarh: एमएसपी प्लांट में काम करते समय गर्म छड़ में गिरा व्यक्ति, अस्पताल में इलाज के दौरान मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Raigarh: एमएसपी प्लांट में काम करते समय गर्म छड़ में गिरा व्यक्ति, अस्पताल में इलाज के दौरान मौत
Thu, 19 Dec 2024 03:15 PM IST
श्याम जी.
अमर उजाला नेटवर्क, रायगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, रायगढ़
Published by: श्याम जी.
Updated Thu, 19 Dec 2024 03:15 PM IST
सार
रायगढ़ जिले में एमएसपी प्लांट में काम करते समय एक गर्म छड़ में गिरने से व्यक्ति की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि सोनू मूलतः बिहार का रहने वाला था।
विज्ञापन
गर्म छड़ में गिरने से व्यक्ति की मौत
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
चक्रधर नगर थाना क्षेत्र में गुरूवार दोपहर एमएसपी प्लांट में काम करते समय एक गर्म छड़ में गिरने से व्यक्ति की मौत हो गई। अचानक घटी इस घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी की स्थिति निर्मित हो गई।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, रायगढ़ जिला मुख्यालय से तकरीबन 20 किलोमीटर की दूरी पर स्थित एमएसपी प्लांट में काम करते समय दोपहर करीब 12 बजे गर्म राड में पीठ के बल गिरने से सोनू कुमार सिंह (35) घायल हो गया। उसे एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। बताया जा रहा है कि सोनू मूलतः बिहार का रहने वाला था। वह रायगढ़ के मोदी नगर मोहल्ले में रहते हुए एमएसपी प्लांट में पांच सालों से फीटर के रूप में काम करते आ रहा था।
विज्ञापन
मृतक के साथियों ने बताया कि दोपहर एमएसपी प्लांट के रोलिंग मिल आरएमडी डिवीजन में काम करते समय झटका खाकर वह पीठ के बल गर्म राड में गिर गया, जिसके चलते गंभीर हालत में आनन-फानन में उसे निजी अस्पताल ले जाकर भर्ती कराया गया, जहां उसकी मौत हो गई। इस घटना की जानकारी के बाद चक्रधर नगर पुलिस टीम मौके पर पहुंचकर आगे की कार्रवाई में जुट गई है।
विज्ञापन