{"_id":"5b2f15004f1c1bf56e8b9a4e","slug":"man-beaten-to-death-in-chhattisgarh-on-suspicion-of-being-a-child-lifter","type":"story","status":"publish","title_hn":"छत्तीसगढ़ : बच्चा चोरी के शक में विक्षिप्त व्यक्ति की लाठी-डंडों से पीट-पीटकर हत्या, वीडियो वायरल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छत्तीसगढ़ : बच्चा चोरी के शक में विक्षिप्त व्यक्ति की लाठी-डंडों से पीट-पीटकर हत्या, वीडियो वायरल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायपुर
Updated Sun, 24 Jun 2018 09:25 AM IST
विज्ञापन
पीट-पीटकर हत्या
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर जिले में आजकल बच्चा चोर गिरोह के सक्रिय होने की अफवाहें खूब फैली हुई हैं। इसी संदेह में शुक्रवार को सरगुजा के मेंड्राकला गांव में लोगों ने लाठी-डंडों से पीट-पीटकर एक विक्षिप्त व्यक्ति की बेरहमी से हत्या कर दी। इस घटना के बाद ग्रामीण वहां से फरार हो गए। इसका एक वीडियो भी वायरल हुआ है।
पुलिस के मुताबिक, एक 40 वर्षीय व्यक्ति कहीं से घूमते हुए गांव में आ गया था। हालांकि इलाके में पहले से ही बच्चा चोर गिरोह के सक्रिय होने की खबरें फैली हुई थी और इस तरह किसी बाहरी व्यक्ति को गांव में देखकर गांव वालों को संदेह हुआ तो उन्होंने व्यक्ति से पूछताछ शुरू की। लेकिन व्यक्ति के उचित जवाब नहीं मिलने के कारण ग्रामीणों ने उसे बच्चा चोर समझ लिया और उसे लाठी-डंडों से पीटने लगे।
इस दौरान व्यक्ति ने अपनी जान बचाने की लाख कोशिशें की, लेकिन वह सफल नहीं हो पाया। ग्रामीणों की भीड़ ने उस व्यक्ति का पत्थर से सिर कुचल दिया और पीट-पीटकर उसकी हत्या कर दी। पुलिस को जब इस घटना की सूचना मिली तो वह दल-बल के साथ मौका-ए-वारदात पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
फिलहाल मृतक व्यक्ति की पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस इस दर्दनाक घटना को अंजाम देने वाले लोगों को पकड़ने की तलाश में जुट गई है। गांव के ही कुछ लोगों को हिरासत में लिया गया है और उनसे पूछताछ की जा रही है। साथ ही वायरल वीडियो से भी हत्या के आरोपियों की पहचान की जा रही है।
जिले के एसपी सदानंद कुमार ने बताया कि पिछले कुछ दिनों से ग्रामीणों के बीच ये अफवाह फैली थी कि इलाके में बच्चा चोर गिरोह सक्रिय हो गया है, जबकि ऐसा कुछ भी नहीं है। उन्होंने कहा कि लोगों को इस तरह की अफवाहों पर ध्यान नहीं देना चाहिए। साथ ही उन्होंने ये भी कहा कि ग्रामीण इलाकों में इस तरह के अफवाहों से बचने के लिए पुलिस द्वारा जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है ताकि ऐसी घटनाएं दोबारा न हों।