फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Major action by administration on illegal soil excavation in Mungeli

Mungeli: अवैध मिट्टी उत्खनन पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, ठेकेदार पर पांच लाख 27 हजार का लगाया जुर्माना

Sun, 26 Nov 2023 01:32 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, मुंगेली
अमर उजाला नेटवर्क, मुंगेली Published by: Digvijay Singh Updated Sun, 26 Nov 2023 01:32 PM IST
सार

गौरतलब है की जिले में अवैध उत्खनन पर प्रशासन द्वारा कड़ी नजर रखी जा रही है।पुलिस,परिवहन एवं खनिज विभागों के समन्वय से सक्रिय रूप से निगरानी भी की जा रही है और इसी कड़ी में इस बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया गया है।

विज्ञापन
Major action by administration on illegal soil excavation in Mungeli
अवैध मिट्टी उत्खनन पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुंगेली जिले के ग्राम पंचायत भरुवागुड़ा और ग्राम चिचेसरा में अवैध मिट्टी उत्खनन की शिकायत मिलने पर जिला प्रशासन की टीम द्वारा बड़ी कार्रवाई की गई है। कलेक्टर राहुल देव के मार्गदर्शन में एसडीएम मुंगेली आकांक्षा शिक्षा खलखो के नेतृत्व में पुलिस और खनिज  विभाग की टीम को तत्काल रवाना किया गया। अवैध उत्खनन कार्य में संलग्न मेसर्स कन्हैया लाल अग्रवाल कांट्रेक्टर पर कार्रवाई कर पांच लाख 27 हजार से अधिक का दंड अधिरोपित किया गया।

विज्ञापन

 

मौके पर लगभग 20 फीट मिट्टी की गहरी खुदाई मिली। ग्राम पंचायत भरुवागुड़ा से 02 हजार 270 घनमीटर तथा आश्रित ग्राम चिचेसरा से 240 घनमीटर मिट्टी का अवैध उत्खनन पाया गया। इस प्रकार दोनों ही गांवों से कुल 02 हजार 510 घनमीटर मिट्टी का अवैध उत्खनन किया गया। खनिज विभाग द्वारा रकबे का आंकलन कर जुर्माना अधिरोपित किया गया। 

विज्ञापन

 

 

प्रशासन, पुलिस तथा खनिज विभाग की संयुक्त टीम ने मौके पर मिट्टी ले जा रही हाईवा वाहन क्रमांक एम एच40 सी एच 3291 को शीतल कुंडा से जप्त किया। वाहन मालिक को इसकी सूचना दी गई है। उत्खनन में संलग्न वाहन पर आरटीओ द्वारा वाहन अधिनियम के अंतर्गत कार्रवाई की जा रही है तथा पीडब्ल्यूडी द्वारा नोटिस जारी कर संबंधित ठेकेदार से रॉयल्टी क्लीयरेंस भी मांगा गया है तथा आगे की कार्रवाई जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

गौरतलब है की जिले में अवैध उत्खनन पर प्रशासन द्वारा कड़ी नजर रखी जा रही है।पुलिस,परिवहन एवं खनिज विभागों के समन्वय से सक्रिय रूप से निगरानी भी की जा रही है और इसी कड़ी में इस बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed