{"_id":"693be62fcd3513fb550e2c5f","slug":"major-action-at-raipur-station-joint-team-rescues-six-minors-from-train-human-trafficking-attempt-foiled-2025-12-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"रायपुर स्टेशन पर बड़ी कार्रवाई: संयुक्त टीम ने ट्रेन से छह नाबालिगों को छुड़ाया, मानव तस्करी का प्रयास नाकाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रायपुर स्टेशन पर बड़ी कार्रवाई: संयुक्त टीम ने ट्रेन से छह नाबालिगों को छुड़ाया, मानव तस्करी का प्रयास नाकाम
Fri, 12 Dec 2025 03:25 PM IST
अमन कोशले
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
Published by: अमन कोशले
Updated Fri, 12 Dec 2025 03:25 PM IST
सार
मिली गोपनीय सूचना के आधार पर रेलवे सुरक्षा बल, सरकारी रेलवे पुलिस, चाइल्ड हेल्पलाइन और बचपन बचाओ आंदोलन की संयुक्त टीम ने हावड़ा–मुंबई एक्सप्रेस में दबिश देकर छह नाबालिग बच्चों को सुरक्षित बरामद किया।
विज्ञापन
पुलिस के गिरफ्त में आरोपी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
रायपुर रेलवे स्टेशन पर देर रात मानव तस्करी के एक बड़े प्रयास को सुरक्षा एजेंसियों की तत्परता ने नाकाम कर दिया। मिली गोपनीय सूचना के आधार पर रेलवे सुरक्षा बल, सरकारी रेलवे पुलिस, चाइल्ड हेल्पलाइन और बचपन बचाओ आंदोलन की संयुक्त टीम ने हावड़ा–मुंबई एक्सप्रेस में दबिश देकर छह नाबालिग बच्चों को सुरक्षित बरामद किया। सभी बच्चे पश्चिम बंगाल के कोलकाता क्षेत्र के बताए गए हैं और उनकी उम्र 12 से 16 वर्ष के बीच है।
टीम को खबर मिली थी कि एक व्यक्ति नाबालिगों को ट्रेन के माध्यम से मुंबई की ओर ले जा रहा है। सूचना की पुष्टि के बाद संयुक्त टीम ने गुरुवार रात ट्रेन का निरीक्षण किया। एस–3 कोच में संदिग्ध गतिविधियाँ मिलने पर जांच की गई और वहीं से बच्चों को बचाया गया। बचाए गए नाबालिगों को चाइल्ड हेल्पलाइन की देखरेख में रखा गया है, जहाँ उनकी काउंसलिंग और आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी की जा रही है।
ऑपरेशन के दौरान फिरोज अली मंडल नामक व्यक्ति को हिरासत में लिया गया। प्राथमिक जांच में पता चला कि आरोपी बच्चों को मुंबई ले जाकर एक होटल में अवैध रूप से काम पर लगाने की फिराक में था। GRP ने आरोपी के खिलाफ मानव तस्करी संबंधी धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है और आगे पूछताछ जारी है।