Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   mahadev betting app case 15 crore deal dubai villa hawala

महादेव सट्टा केस: दुबई के विला में हुई थी 15 करोड़ की डील, हवाला के जरिए पहुंचाई गई रकम

Wed, 25 Nov 2026 09:14 AM IST
अमन कोशले न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायपुर Published by: अमन कोशले Updated Wed, 25 Nov 2026 09:14 AM IST
सार

महादेव ऑनलाइन सट्टा मामले में ED ने बड़ा खुलासा किया है। मुख्य आरोपी सौरभ चंद्राकर के बयान के मुताबिक, दुबई के विला में 15 करोड़ रुपये की डील हुई थी। दिल्ली के अधिवक्ता हिमांशु शेखर पर हवाला के जरिए रकम लेने और मामलों में राहत दिलाने का आरोप है।

विज्ञापन
mahadev betting app case 15 crore deal dubai villa hawala
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

महादेव ऑनलाइन सट्टा मामले में प्रवर्तन निदेशालय ने बड़ा खुलासा किया है। मामले में गिरफ्तार दिल्ली के अधिवक्ता हिमांशु शेखर पर सट्टा प्रमोटरों से 15 करोड़ रुपये लेकर उनके खिलाफ चल रहे आपराधिक मामलों को निपटाने का गंभीर आरोप है। अब दावा यह है कि मुख्य आरोपी सौरभ चंद्राकर ने पूछताछ में खुलासा किया कि यह पूरी डील दुबई के विला में हुई थी और रकम का भुगतान हवाला के जरिये किया गया। फिलहाल आरोपी अधिवक्ता 28 नवंबर तक जांच एजेंसी की हिरासत में है।
विज्ञापन


दुबई में हुई थी सौरभ एवं हिमांशु की मुलाकात
मुख्य आरोपी सौरभ चंद्राकर ने जांच एजेंसी को दिए बयान में बताया कि अक्तूबर 2023 में दुबई स्थित एक विला में बैठक हुई थी। इसमें हिमांशु शेखर से उसकी मुलाकात कराई गई। हिमांशु ने प्रशासनिक और न्यायिक व्यवस्था में अपनी मजबूत पकड़ का दावा करते हुए इंटरपोल नोटिस को निष्प्रभावी कराने और दर्ज मामलों में राहत दिलाने का भरोसा दिया था। प्रमोटरों को झांसे में लेने के लिए उसने भारत में उच्च अधिकारियों, न्यायाधीशों और वकीलों से सीधे संपर्क होने की बात कही थी। इसके बाद दिसंबर 2023 से मार्च 2024 के बीच 15 करोड़ रुपये हवाला के माध्यम से भेजे गए।
विज्ञापन


मुंबई छापे के बाद दुबई में बुलाई गई बैठक
दावा यह भी है कि इस साजिश का घटनाक्रम मुंबई से शुरू हुआ था। अक्तूबर 2023 के पहले हफ्ते में मुंबई स्थित फिल्म निर्माण कंपनी कुरैशी प्रोडक्शंस प्राइवेट लिमिटेड पर जांच एजेंसी ने छापा मारा था। इसके तुरंत बाद नेटवर्क से जुड़े वसीम कुरैशी और उसके सहयोगी हर्षवर्धन ने दुबई में बैठक आयोजित की। इस बैठक में सौरभ चंद्राकर, रवि उप्पल, सुमित कोचर और हिमांशु शेखर शामिल हुए थे। इसके बाद भोपाल के एक होटल से लोटस 365 के पूर्व साझेदार और बुकी गिरीश तलरेजा की उसी दिन गिरफ्तारी होने से प्रमोटरों का हिमांशु पर भरोसा बढ़ गया, क्योंकि उसने इसकी जानकारी पहले ही दे दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


ठिकानों से मिले हवाला लेनदेन के दस्तावेज
जांच एजेंसी ने 21 नवंबर को दिल्ली में हिमांशु से जुड़े चार ठिकानों पर तलाशी ली। इसमें पंचशील पार्क स्थित आवास और लाजपत नगर में स्थित यस्या मीडिया प्राइवेट लिमिटेड का कार्यालय शामिल है। कार्रवाई के दौरान अधिकारियों को कई हस्तलिखित पर्चियां मिलीं, जिनमें करोड़ों रुपये के लेनदेन और हवाला का हिसाब लिखा हुआ है। जांच में सामने आया कि यस्या मीडिया का कारोबार वर्ष 2022-23 में 52.66 लाख रुपये से बढ़कर वर्ष 2023-24 में 15.55 करोड़ रुपये हो गया। एजेंसी अब इन वित्तीय आंकड़ों और पर्चियों का मिलान आरोपी के बयानों से कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed