फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Mahadev App Case CM Baghel said efforts are being made to defame

Mahadev App Case: सीएम बघेल बोले- बदनाम करने की हो रही कोशिश, बीजेपी नहीं जांच एजेंसियां लड़ रही हैं चुनाव

Sat, 04 Nov 2023 02:29 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, छत्तीसगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, छत्तीसगढ़ Published by: Digvijay Singh Updated Sat, 04 Nov 2023 02:29 PM IST
सार

सीएम बघेल ने कहा कि मैं पीएम से पूछना चाहता हूं कि आपकी डील क्या है? अगर डील नहीं हुई है तो ऐप बंद क्यों नहीं कर रहे हैं? बिना किसी जांच के आपने आरोप लगा दिया। ईडी और आईटी घूम रही है, होटल में पैसा कैसे पहुंचा?

विज्ञापन
Mahadev App Case CM Baghel said efforts are being made to defame
सीएम भूपेश बघेल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

महादेव बेटिंग ऐप मामले में भूपेश बघेल का नाम सामने आने के बाद सीएम भूपेश बघेल ने कहा कि भाजपा मुझे बदनाम करने की कोशिश कर रही है। बिना जांच मेरे ऊपर आरोप लगा दिए गए। भाजपा डरी हुई है इसलिए मेरे ऊपर आरोप लगा रहे हैं। सीएम बघेल ने कहा कि छत्तीसगढ़ में चुनाव बीजेपी नहीं जांच एजेंसियां लड़ रही हैं।

विज्ञापन


खुद पर लगे आरोपों को लेकर सीएम बघेल ने कहा कि भाजपा के लोग सीधी लड़ाई नहीं लड़ सकते इसलिए ईडी और आईटी के माध्यम से चुनाव लड़ रहे हैं। वहीं कांग्रेस ने आरोप लगाया कि ईडी द्वारा भूपेश बघेल के खिलाफ किए गए दावे मुख्यमंत्री की छवि खराब करने के लिए भाजपा द्वारा रची गई एक साजिश है।

विज्ञापन

 


महादेव सट्टेबाजी ऐप संबंधी आरोपों पर छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल ने कहा कि पीएम मोदी पूछ रहे हैं दुबई वालों से क्या संबंध है? मैं उनसे पूछना चाहता हूं कि दुबई वालों से आपके क्या संबंध हैं? लुकआउट सर्कुलर जारी होने के बाद भी गिरफ्तारी क्यों नहीं हुई? यह गिरफ्तारी करना भारत सरकार का काम है। क्यों महादेव ऐप बंद नहीं हुआ था? ऐप बंद करना भारत सरकार का कर्तव्य है।

विज्ञापन
विज्ञापन


सीएम बघेल ने कहा कि मैं पीएम से पूछना चाहता हूं कि आपकी डील क्या है? अगर डील नहीं हुई है तो ऐप बंद क्यों नहीं कर रहे हैं? बिना किसी जांच के आपने आरोप लगा दिया। ईडी और आईटी घूम रही है, होटल में पैसा कैसे पहुंचा?


 

भाजपा के मुख्य हथियार हैं ईडी और आईटी- कांग्रेस 

कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल ने कहा कि जब भी चुनाव होते हैं तो भाजपा के लिए मुख्य हथियार ईडी और आईटी बन जाती है। हमने कर्नाटक चुनाव में देखा कि चुनाव के दौरान ही उन्होंने 100 से ज्यादा कांग्रेस उम्मीदवारों पर रेड की। अब मिजोरम समेत सभी पांच राज्यों में जनता का मूड बिल्कुल साफ है। सभी राज्यों में कांग्रेस सरकार बनाने जा रही है। उनके पास एक ही हथियार ईडी है। छत्तीसगढ़ और राजस्थान दोनों में हमारी सरकार लोकप्रिय है और योजनाएं आम लोगों तक पहुंच रही हैं। लेकिन उनका एक ही लक्ष्य है, छत्तीसगढ़ और राजस्थान के मुख्यमंत्री की छवि को नुकसान पहुंचाना है।

ईडी ने किया ये दावा

बता दें कि प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने शुक्रवार को दावा किया कि महादेव ऑनलाइन सट्टेबाजी एप के प्रमोटरों ने सीएम बघेल को 508 करोड़ रुपये दिए हैं। ईडी ने कहा कि 5.39 करोड़ रुपये के साथ गिरफ्तार किए गए असीम दास ने पूछताछ में सीएम को पैसा दिए जाने की बात कही है। एजेंसी ने यह भी कहा है कि सीएम के खिलाफ जो भी आरोप लगे हैं वे जांच का विषय हैं।


 

महादेव बेटिंग एप क्या है?

महादेव बेटिंग एप ऑनलाइन सट्टेबाजी के लिए बनाया एप है। यह यूजर्स के लिए पोकर, कार्ड गेम्स, चांस गेम्स नाम से लाइव गेम खेलने के लिए मंच है। इसके साथ ही एप के जरिए क्रिकेट, बैडमिंटन, टेनिस, फुटबॉल जैसे खेलों और चुनावों में अवैध सट्टेबाजी भी की जाती थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed