फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   maha shivratri 2018:knows facts about chhattisgarh kashi shiv temple and the biggest shivling

महाशिवरात्रि 2018: छत्तीसगढ़ का 'काशी' और बढ़ने वाले शिवलिंग के बारे में जानें

Tue, 13 Feb 2018 10:06 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायपुर Updated Tue, 13 Feb 2018 10:06 AM IST
विज्ञापन
maha shivratri 2018:knows facts about chhattisgarh kashi shiv temple and the biggest shivling
लक्ष्मणेश्वर मंदिर
लक्ष्मणेश्वर मंदिर 
विज्ञापन


लक्ष्मणेश्वर मंदिर को छत्तीसगढ़ का काशी भी कहा जाता है। मान्यता है कि रावण के संहार के बाद लक्ष्मण जी ने रामचंद्र जी से इस मंदिर की स्थापना करवाई थी। मंदिर के गर्भगृह में लक्ष्मण जी द्वारा स्थापित लक्ष्यलिंग मौजूद है। इस मंदिर को लखेश्वर महादेव भी कहा जाता है क्योंकि इसमें एक लाख लिंग मौजूद हैं।

इस मंदिर में एक पातालगामी लक्ष्य छिद्र है जिसमें जितना भी जल डाला जाए वह उसमें समाहित हो जाता है। इन छिद्रों में एक ऐसा छिद्र भी है जिसमें हमेशा जल भरा रहता है। इसे अक्षय कुंड कहते हैं। 
विज्ञापन


छत्तीसगढ़ में लखेश्वर महादेव मंदिर में बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचते हैं और उनकी मनोकामनाएं पूरी होती हैं। कहा जाता है कि भगवान राम ने इस जगह खर और दूषण नाम के राक्षसों का संहार किया था इसलिए यह जगह खरौद ने नाम से मशहूर हुई। 
विज्ञापन
विज्ञापन

वह शिवलिंग जिसका आकार बढ़ रहा है

maha shivratri 2018:knows facts about chhattisgarh kashi shiv temple and the biggest shivling
भूतेश्वर महादेव
भूतेश्वर महादेव 

छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले में स्थित भूतेश्वर महादेव छत्तीसगढ़ में मौजूद सबसे बड़ा शिवलिंग माना जाता है। इस शिवलिंग की सबसे खास बात यह है कि हर साल इसका आकार बढ़ रहा है। स्थानीय लोगों के मुताबिक पहले यह शिवलिंग छोटा था।

धीरे-धीरे इसकी ऊंचाई एवं गोलाई बढ़ती जा रही है। श्रध्दालुओं का मानना है कि शिवलिंग हर साल करीब 10 इंच बढ़ता है। शिवलिंग जमीन से लगभग 85 फीट ऊंचा और 105 फीट गोलाकार है।  

गरियाबंद जिला मुख्यालय से 3 किमी दूर मरौदा गांव की पहाड़ियों पर स्थित इस मंदिर में श्रद्धालुओं का तांता लगा रहता है। यह लोगों की आस्था का केंद्र है और इसे काशी की तरह पवित्र और पावन माना जाता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed