{"_id":"5ba32f97867a557ea37f5c09","slug":"magistral-inquiry-in-bilaspur-lathi-charge-case","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिलासपुर लाठीचार्ज मामले में मजिस्ट्रियल जांच के आदेश, तीन माह में आएगी रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिलासपुर लाठीचार्ज मामले में मजिस्ट्रियल जांच के आदेश, तीन माह में आएगी रिपोर्ट
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायपुर
Updated Thu, 20 Sep 2018 10:56 AM IST
विज्ञापन
पुलिस कार्यालय के सामने प्रधानमंत्री का पुतला फूंकते कांग्रेस कार्यकर्ता।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिलासपुर में नगरीय निकाय मंत्री अमर अग्रवाल के निवास पर कचरा फेंकने के बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर लाठी-चार्ज मामले में मजिस्ट्रियल जांच के आदेश जारी किए गए हैं। कलेक्टर दयानंद पी के आदेश पर यह जांच अपर जिला दंडाधिकारी भगवान सिंह उइके इस मामले की जांच करेंगे। उइके को इस संबंध जांच कर तीन माह के भीतर रिपोर्ट पेश करना है।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक बिलासपुर में पुलिस ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं की कथित रूप से पिटाई की जिसमें कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अटल श्रीवास्तव घायल हो गए थे। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है। कांग्रेस कार्यकर्ता नगर निकाय मंत्री अमर अग्रवाल के घर पर प्रदर्शन करने गए थे जहां उनकी पिटाई की गई। दरअसल, कुछ दिन पहले अमर अग्रवाल ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं को कचरा कह दिया था जिससे भड़के पार्टी कार्यकर्ता विरोध स्वरूप मंत्री के घर पर कचरा फेंकने पहुंचे थे।
विज्ञापन
उइके अपनी जांच रिपोर्ट अगले तीन माह में पेश करेंगे। जांच आदेश की कॉपी में उल्लेख 7 बिंदु कुछ इस प्रकार है।
- क्या जिला शहर कांग्रेस कमिटी की तरफ से धरना प्रदर्शन की विधिवत अनुमति ली गई थी।
- क्या घटना स्थल पर पर्याप्त पुलिस व्यवस्था थी।
- भीड़ ने किन परिस्थितियों में अनियंत्रित होकर घटना को अंजाम दिया।
- घटना स्थल में किन परिस्थितियों में बल प्रयोग की स्थिति निर्मित हुई।
- क्या पुलिस द्वारा बल प्रयोग करना जरूरी था।
- क्या दंड प्रक्रिया संहिता के प्रवधानों का पालन बल प्रयोग करते समय किया गया है।
- जांच के दौरान पाये जाने वाले अन्य बिंदु।