{"_id":"620a3914164c1535af30090c","slug":"luxury-bus-overturns-in-chhattisgarh-1-died-and-15-injured-in-road-accident","type":"story","status":"publish","title_hn":"छत्तीसगढ़ में सड़क हादसा: प्रयागराज से आ रही लग्जरी बस पलटी, एक की मौत, 15 घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छत्तीसगढ़ में सड़क हादसा: प्रयागराज से आ रही लग्जरी बस पलटी, एक की मौत, 15 घायल
Mon, 14 Feb 2022 04:42 PM IST
रोमा रागिनी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायपुर
Published by: रोमा रागिनी
Updated Mon, 14 Feb 2022 04:42 PM IST
सार
छत्तीसगढ़ के कवर्धा में एक बस अनियंत्रित होकर पलट गई। बताया जा रहा है कि बस में करीब 60 से अधिक यात्री सवार थे। वहीं हादसे में 6 गंभीर घायलों को जिला अस्पताल रेफर किया गया है।
विज्ञापन
छत्तीसगढ़ में बस पलटी
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
छत्तीसगढ़ में सोमवार की सुबह भीषण सड़क हादसा हो गया। प्रयागराज से आ रही एक लग्जरी बस कवर्धा में पलट गई। हादसे में एक यात्री की मौत हो गई और 15 लोग घायल हो गए। वहीं 6 लोग गंभीर घायल बताए जा रहे हैं।
लखनऊ से बेमेतरा आनेवाली बस नंबर एमपी 18 पी 0383 में 60 से अधिक यात्री सवार थे। इसी दरमियान अकचरा घाटी के पास अनियंत्रित होकर बस पलट गई। जानकारी के मुताबिक बस हादसा ड्राइवर की लापरवाही से हुआ है। प्रयागराज से सोमवार की सुबह करीब 9 बजे बस कवर्धा-बेमतरा बॉर्डर पर पलट गई। हादसे के बाद आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और बस के नीचे दबे लोगों को बाहर निकालना शुरू किया। सूचना पर कुकदूर थाना पुलिस भी मौके पर पहुंची और सभी घायलों को अस्पताल भिजवाया।
स्थानीय पुलिस को दुर्घटना की सूचना दी। बताया जा रहा है कि बस में 60 यात्री सवार थे। जिनमें 15 यात्री घायल हो गए। जबकि एक यात्री की मौत हो गई। मरने वाले यात्री का नाम हरीश निषाद बताया जा रहा है। 15 घायलों में 6 लोग गंभीर घायल बताए जा रहे हैं। गंभीर घायलों को जिला अस्पताल रेफर किया गया है। बताया जा रहा है कि बस तेज रफ्तार में थी। इसलिए हादसा हुआ।