फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   lover beats woman to death In Raigarh

CG: पति की मौत के बाद प्रेमी के साथ रह रही थी संध्या, मायके जाने को लेकर हुआ विवाद; युवक ने पीट-पीटकर मार डाला

Wed, 10 Jul 2024 10:14 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, रायगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, रायगढ़ Published by: श्याम जी. Updated Wed, 10 Jul 2024 10:14 PM IST
सार

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले रिलेशनशीप में रह रही महिला की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। बताया जा रहा है कि दोनों ने रात में साथ में बैठकर शराब पी थी। इसके बाद मायके जाने को लेकर दोनों में विवाद हुआ। हालांकि मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया है। 

विज्ञापन
lover beats woman to death In Raigarh
आरोपी गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

चक्रधर नगर थाना क्षेत्र रिलेशनशीप में रह रही महिला की लात-घुसों से पिटाई कर हत्या कर दी। आरोपी के द्वारा हत्या की वारदात को अंजाम देने के बाद अपराध घुपाने झूठी कहानी रची गई थी, लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। 

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार चक्रधर नगर थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले टीवी टावर मोहल्ला निवासी प्रेम कुमार राठिया को पुलिस ने रिलेशनशीप में रह रही महिला की हत्या करने के आरोप में गिरफ्तार किया है। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि करीब पांच साल पहले पुसौर ब्लाक के अंतर्गत आने वाले ग्राम केनसरा निवासी केंवरा सारथी उर्फ संध्या पति विवेकानंद सारथी जो कि पहले से ही विवाहिता थी, उसके पति के द्वारा उसे छोड़ने के बाद उसे अपनी पत्नी बनाकर रखा था और पांच सालों से दोनों जीवन यापन करते आ रहे थे। 
विज्ञापन


पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हुआ खुलासा
पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मृतका के सिर, पेट में अंदरूनी चोट आने से अत्यधिक खून निकलना और मृत्यु की प्रकृति हत्यात्मक होना लेख किया गया। तत्काल चक्रधरनगर पुलिस ने प्रथम संदेही प्रेम कुमार राठिया को हिरासत में लेकर कड़ी पूछताछ की। पूछताछ में उसने अपना जुर्म स्वीकार किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


साथ में बैठकर पी शराब
आरोपी ने बताया कि सात जुलाई की शाम पांच बजे दोनों इतवारी बाजार गए थे। वापसी के दौरान सिग्नल चैक स्थित शराब दुकान से शराब खरीदकर घर लेकर गए और फिर मछली बनाकर दोनों ने साथ में बैठकर शराब पी।

पीट-पीटकर मार डाला
आरोपी ने बताया कि खाना खाने के बाद रात करीब 11 बजे संध्या ने उससे काफी दिन से मायके नहीं गई हूं कहकर रात में ही उसके मायके ग्राम केनसरा, पुसौर जाने की जिद कर रही थी। दूसरे दिन चले जाना कहकर बोला। इसी बात में दोनों के बीच झगड़ा हुआ और गुस्से में प्रेम राठिया ने संध्या को लात-घुसों से पीटकर मारने की बात बताई।

अपराध छुपाने रची झूठी कहानी
आरोपी प्रेम कुमार राठिया की पिटाई से संध्या दरवाजा के पास सो गई थी और अगले दिन सुबह उठने पर प्रेम कुमार राठिया ने संध्या को हिला-डुला कर देखा, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। इसके बाद आरोपी ने अपना अपराध छुपाने के लिये झूठी कहानी रचते हुए मृतका महिला की अधिक शराब पीने से मौत की रिपोर्ट दर्ज कराई।

 
आरोपी को गिरफ्तार कर भेजा गया जेल 
आरोपी प्रेम कुमार राठिया द्वारा हत्या कर अपराध छिपाने का साक्ष्य पाये जाने पर आरोपी के खिलाफ धारा 103(1), 238 बीएनएस के तहत अपराध पंजीबद्ध कर आरोपी प्रेम कुमार राठिया पिता पानिकराम राठिया उम्र 28 साल को टीवी टावर पेट्रोल पंप के पास से चक्रधर नगर थाने की पुलिस टीम ने गिरफ्तार का न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed