फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Lok Sabha elections 2024 gives ticket to Santosh Pandey again in Chhattisgarh

Lok Sabha elections 2024: भाजपा ने किया लोस चुनाव का शंखनाद, छत्तीसगढ़ में संतोष पांडेय को दोबारा टिकट

Sat, 02 Mar 2024 07:37 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, राजनांदगांव
अमर उजाला नेटवर्क, राजनांदगांव Published by: Digvijay Singh Updated Sat, 02 Mar 2024 07:37 PM IST
सार

भाजपा ने राजनांदगांव-कबीरधाम लोकसभा सीट से  संतोष पांडेय को उम्मीदवार बनाया है। संतोष पांडेय कवर्धा के निवासी हैं भाजपा ने उन्हें दोबारा अपना प्रत्याशी घोषित किया है। सांसद से पहले वे मंडी के अध्यक्ष, रमन सरकार के कार्यकाल में छत्तीसगढ़ युवा आयोग के अध्यक्ष भी रहे हैं।

विज्ञापन
Lok Sabha elections 2024 gives ticket to Santosh Pandey again in Chhattisgarh
संतोष पांडेय, सांसद, प्रत्याशी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भारतीय जनता पार्टी ने लोकसभा चुनाव 2024 का शंखनाद कर दिया है। पार्टी ने शनिवार को अपने उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी। पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव विनोद तावड़े ने बताया कि 16 राज्य और दो केंद्र शासित प्रदेशों की 195 सीटों के उम्मीदवार तय कर दिए गए हैं। बाकी सीटों पर मंथन चल रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वाराणसी से चुनाव लड़ेंगे। अमित शाह गांधीनगर से चुनावी मैदान में होंगे। 34 केंद्रीय एवं राज्य मंत्रियों के नाम भी इस सूची में हैं। इसके अलावा दिवंगत सुषमा स्वराज की बेटी को भी लोकसभा का टिकट दिया गया है।  वहीं छत्तीसगढ़ की सभी सीटों पर पार्टी ने उम्मीदवार घोषित कर दिये हैं।

विज्ञापन


विज्ञापन

भाजपा ने राजनांदगांव-कबीरधाम लोकसभा सीट से  संतोष पांडेय को उम्मीदवार बनाया है। संतोष पांडेय कवर्धा के निवासी हैं भाजपा ने उन्हें दोबारा अपना प्रत्याशी घोषित किया है। सांसद से पहले वे मंडी के अध्यक्ष, रमन सरकार के कार्यकाल में छत्तीसगढ़ युवा आयोग के अध्यक्ष भी रहे हैं। 2019 के लोकसभा चुनाव में उन्होंने जीत दर्ज किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

राजनांदगांव-कबीरधाम लोकसभा चुनाव की बात करें तो इस लोकसभा सीट में बीते 2009, 2014 व 2019 तक भाजपा का कब्जा रहा है। बीते तीन लोकसभा चुनाव में कांग्रेस को हार का सामना करना पड़ा है। 2009 में भाजपा के मधुसूदन यादव, 2014 में अभिषेक सिंह और  2019 के चुनाव में भाजपा के संतोष पांडेय ने  जीत दर्ज  की है। खास बात यह है कि 2009 व 2019 के विजेता प्रत्याशी अभिषेक सिंह व संतोष पांडेय कवर्धा के निवासी है। इस लोकसभा सीट में दोनों जिलों की   आठ विधानसभा क्षेत्र आते हैं जिसमे कबीरधाम से दो और राजनांदगांव से 6 विधानसभा क्षेत्र शामिल हैं।


11 लोकसभा सीटों पर जीत का टारगेट

बीजेपी हाईकमान ने इस बार प्रदेश की 11 लोकसभा सीटों पर जीत हासिल करने का लक्ष्य दिया है। सभी 11 सीटों को लेकर जातिगत, सामाजिक और भौगोलिक समीकरण को ध्यान में रखकर उम्मीदवारों के नाम का एलान किया गया है।

 
लोकसभा चुनाव 2019 की स्थिति

लोकसभा चुनाव 2019 में बीजेपी ने 11 सीटों में से 9 सीटों पर जीत दर्ज की थी। कोरबा और बस्तर सीट पर बीजेपी फतह हासिल नहीं कर सकी थी। बीजेपी ने पीएम मोदी के चेहरे पर कुल 9  सीटों पर जीत दर्ज की थी। कोरबा से कांग्रेस के दिग्गज नेता चरणदास मंहत की पत्नी ज्योत्सना महंत और बस्तर से मौजूदा कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने बाजी मारी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed