{"_id":"663a0fc9b35bd455e10963a2","slug":"lok-sabha-elections-2024-brijmohan-aggarwal-arrived-with-his-family-to-cast-his-vote-2024-05-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"CG News: सपरिवार वोट डालने पहुंचे बृजमोहन अग्रवाल; कहा- इस बार जनता रचेगी इतिहास, लोगों में भारी उत्साह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
CG News: सपरिवार वोट डालने पहुंचे बृजमोहन अग्रवाल; कहा- इस बार जनता रचेगी इतिहास, लोगों में भारी उत्साह
Tue, 07 May 2024 04:56 PM IST
ललित कुमार सिंह
अमर उजाला ब्यूरो, रायपुर
अमर उजाला ब्यूरो, रायपुर
Published by: ललित कुमार सिंह
Updated Tue, 07 May 2024 04:56 PM IST
सार
Lok Sabha Elections 2024: लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण में आज मंगलवार को छत्तीसगढ़ की सात लोकसभा सीटों पर मतदान हो रहा है। रायपुर लोकसभा सीट से बीजेपी प्रत्याशी बृजमोहन अग्रवाल सपरिवार दुर्गा कॉलेज के मतदान केंद्र पहुंचे।
विज्ञापन
रायपुर लोकसभा सीट से बीजेपी प्रत्याशी बृजमोहन अग्रवाल
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
Lok Sabha Elections 2024: लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण में आज मंगलवार को छत्तीसगढ़ की सात लोकसभा सीटों पर मतदान हो रहा है। रायपुर लोकसभा सीट से बीजेपी प्रत्याशी बृजमोहन अग्रवाल सपरिवार दुर्गा कॉलेज के मतदान केंद्र पहुंचे। अपने परिवार के साथ मताधिकार का प्रयोग किया। मतदाताओं को भी वोटिंग करने के लिए प्रेरित किया। मतदान के बाद अमर उजाला से खास चर्चा में कहा कि इस बार रायपुर की जनता इतिहास रचेगी। देश में बीजेपी 400 सीटें जीतेगी। जनता का रुझान बहुत बढ़िया है। मोदी को तीसरी बार पीएम बनाने के लिए जनता में काफी उत्साह है।
विज्ञापन
विज्ञापन
दूसरी ओर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय सहपरिवार मतदान करने अपने गृह निवास स्थान ग्रान बगिया पहुंचे। बगिया के शासकीय प्राथमिक शाला के मतदान केंद्र -49 में अपने परिवार के साथ मतदान किया। मुख्यमंत्री साय ने इस दौरान आम मतदाताओं से मतदान करने की अपील की है।
विज्ञापन