{"_id":"643ba1f8476abff341061ac5","slug":"live-concert-of-bollywood-singer-pratibha-singh-baghel-on-17th-april-in-raipur-2023-04-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"छत्तीसगढ़ पर्यटन बोर्ड का आयोजन: 17 अप्रैल को रायपुर में होगा बॉलीवुड सिंगर प्रतिभा सिंह बघेल का LIVE कॉन्सर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छत्तीसगढ़ पर्यटन बोर्ड का आयोजन: 17 अप्रैल को रायपुर में होगा बॉलीवुड सिंगर प्रतिभा सिंह बघेल का LIVE कॉन्सर्ट
Sun, 16 Apr 2023 12:51 PM IST
ललित कुमार सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
Published by: ललित कुमार सिंह
Updated Sun, 16 Apr 2023 12:51 PM IST
सार
टूरिज्म बोर्ड के एमडी अनिल साहू ने बताया कि छत्तीसगढ़ में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए पर्यटन बोर्ड ने समय-समय पर ऐसे आयोजन किये जा रहे हैं। छतीसगढ़ में पर्यटन के विकास में सोशल मीडिया की भी बड़ी भूमिका है।
विज्ञापन
बॉलीवुड सिंगर प्रतिभा सिंह बघेल
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
छत्तीसगढ़ में सस्टेनेबल पर्यटन को बढ़ावा देने और इसमें सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर्स की भूमिका सुनिश्चित करने के उद्देश्य से छतीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड के की ओर से यस बैंक, एक्सिस बैंक, एचडीएफसी बैंक और संज्ञा पीआर के सहयोग से राज्य के जाने-माने इंफ्लुएंसरर्स के साथ परिचर्चा आयोजित की जाएगी। इसमें बॉलीवुड की प्रसिद्ध गायिका प्रतिभा सिंह बघेल का लाइव म्यूजिक कॉन्सर्ट होगा।
टूरिज्म बोर्ड के एमडी अनिल साहू ने बताया कि छत्तीसगढ़ में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए पर्यटन बोर्ड ने समय-समय पर ऐसे आयोजन किये जा रहे हैं। छतीसगढ़ में पर्यटन के विकास में सोशल मीडिया की भी बड़ी भूमिका है। इस आयोजन में सभी क्षेत्रों से जुड़े इंफ्लुएंसरर्स भाग लेने जा रहे हैं, जिसमें सस्टेनेबल पर्यटन को बढ़ावा देने पर विचार-विमर्श किया जायेगा।
मुख्यमंत्री के सलाहकार गौरव द्विवेदी ने बताया की छत्तीसगढ़ में लगातार बॉलीवुड के लोगों का आना-जाना बढ़ रहा है। इससे छतीसगढ़ के पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा ही साथ ही राज्य में फ़िल्म उद्योग के विकास की राह भी सुनिश्चित होगी। पिछले दिनों प्रियंका गांधी जी ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की तारीफ करते हुए छत्तीसगढ़ में फिल्मों की शूटिंग बढने की बात को अपने भाषण में रेखांकित किया था।
विज्ञापन
कार्यक्रम राजधानी रायपुर के शहीद स्मारक भवन में 17 अप्रैल को आयोजित किया जायेगा। शाम 4 बजे 5:30 बजे तक छत्तीसगढ़ के जाने-माने इंफ्लुएंसरर्स के साथ पैनल डिस्कशन होगा, जिसमें प्रख्यात ट्रेवल जर्नलिस्ट कायनात काज़ी शिरकत करेंगी साथ ही शिक्षाविद पियूष पांडे, एमडी छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड अनिल साहू, एमटीआई के मैनेजर, धनराज बनर्जी (फाइव लोटस इंडो जर्मन के फाउंडर) और छत्तीसगढ़ के अनेक सुप्रसिद्ध डिजिटल कंटेंट क्रिएटर जिनके सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर बड़ी संख्या में फैन फॉलोविंग है। इत्यादि शामिल होंगे। शाम 6 बजे से 8 बजे तक गायिका प्रतिभा सिंह बघेल का लाइव म्यूजिक कॉन्सर्ट होगा।