फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   life imprisonment for rape and murder of minor student in chhattisgarh durg

दुष्कर्मी हत्यारे को उम्रकैद: 11वीं की छात्रा का रेप के बाद घोंटा गला, पैरावट में जला दिया था शव

Sat, 01 Oct 2022 05:53 PM IST
मोहनीश श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दुर्ग
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दुर्ग Published by: मोहनीश श्रीवास्तव Updated Sat, 01 Oct 2022 05:53 PM IST
सार

कोर्ट ने शिव भारती को दो अलग-अलग धाराओं में आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। जबकि साक्ष्य छिपाने के मामले में 5 साल की सजा सुनाई गई। कोर्ट ने उस पर ढाई हजार रुपए का जुर्माना भी लगाया है। राशि नहीं जमा करने पर पांच माह की अतिरिक्त सजा भुगतनी होगी। 
 

विज्ञापन
life imprisonment for rape and murder of minor student in chhattisgarh durg
सांकेतिक फोटो - फोटो : social media

विस्तार

छत्तीसगढ़ के दुर्ग में 11वीं क्लास की छात्रा से दुष्कर्म के बाद उसकी हत्या करने वाले शिव भारती को कोर्ट ने उम्रकैद की सजा सुनाई है। शिव भारती ने रेप के बाद छात्रा का गला घोंट दिया था। इसके बाद शव को बाइक से ले जाकर पैरावट में जला दिया। हालांकि ग्रामीणों और परिजनों ने अधजली हालत में शव बरामद कर लिया था। वहीं कोर्ट ने दूसरे आरोपी कामता प्रसाद को संदेह का लाभ देते हुए कोर्ट ने दोषमुक्त कर दिया है। मामले की सुनवाई दुर्ग की जस्टिस सरिता दास की कोर्ट में हुई। 
विज्ञापन




नए घर में मवेशी बांधने गई थी छात्रा
दरअसल, पूरा मामला उतई क्षेत्र के मचांदुर में करीब 4 साल पुराना है। 11वीं में पढ़ने वाली 17 साल की छात्रा 2 अप्रैल की शाम करीब 5 बजे अपने पुराने घर से नए घर मवेशी मांधने के लिए गई थी। लोक अभियोजक राजेश साहू के मुताबिक, वहां शिव भारती पहले से ही नाबालिग का इंतजार कर रहा था। छात्रा जैसे ही घर में गई शिव भी पीछे से घुस गया। वहां उसने छात्रा से दुष्कर्म किया। शोर मचाने पर शिव ने छात्रा का गला घोंट दिया। इसके बाद शव को कंधे पर रखकर अपने घर की बाड़ी में ले गया। 
विज्ञापन


परिचित की बाइक पर शव ले गया जलाने
देर रात शिव ने अपने परिचित कामता प्रसाद से उसकी बाइक मांगी। इसके बाद लड़की के शव को बाइक पर सामने रखकर गांव के ही बजरंग सिंह के खेत में ले गया। फिर वहां रखे पैरावट में नाबालिग का शव रखकर जला दिया। इसके बाद घर चला गया। देर रात गांव में पैरावट जलने की सूचना पर ग्रामीण और छात्रा के परिजन मौके पर पहुंच गए। लोगों ने किसी तरह से आग बुझाई तो अंदर छात्रा का अधजला शव पड़ा हुआ था। हाथ के कड़े, ताबीज और चप्पल से छात्रा की पहचान हो सकी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बाइक के ही जरिए पुलिस दुष्कर्मी तक पहुंची
पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया तो दुष्कर्म का पता चला। इसके बाद डॉक्टरों ने नाबालिग का स्लाइड प्रिजर्व किया और घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए। इस दौरान जांच में पता कुछ ग्रामीणों ने कामता प्रसाद की बाइक पर लड़की के पैर लटकते देखे थे। इस पर पुलिस ने उसे हिरासत में लिया तो पूछताछ में शिव भारती का नाम सामने आया। इसके बाद पुलिस ने उसके ब्लड सैंपल और घटना स्थल से मिले साक्ष्यों की जांच कराई। इससे शिव भारती के नाबालिग से दुष्कर्म और हत्या की पुष्टि हो गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed