लेस्बियन दोस्त के लिए ये क्या कर दिया!
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
छत्तीसगढ़ के रायपुर जिले में दो समलैंगिक प्रेम के मामलों के बाद एक और मामला सामने आया है। यहां कांकेर जिले के पखांजूर तहसील में एक युवती ने अपने समलैंगिक प्रेम में विवाद के चलते आत्महत्या कर ली।
मृतका को देखने के बाद दूसरी लड़की ने भी जहर खाकर आत्महत्या करने की कोशिश की जिसके बाद उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
पुलिस के मुताबिक मृतका रितु गांव के एक समारोह में नाबालिग लड़की से मिली। और उस कार्यक्रम में हुई बातचीत और दोस्ती के बाद दोनों लड़कियां साथ रहने लगीं।
माता पिता से विवाद
पुलिस के मुताबिक 13 जून को मृतका ने नाबालिग लड़की के माता-पिता पर इस बात का दबाव बनाया कि वे उसे उसके घर पर रहने दें।
इसके बाद नाबालिग लड़की के पिता ने दोनों लड़कियों को साथ में बाजार में घूमते देखा। जिसके बाद मृतका और नबालिग के माता-पिता के बीच विवाद बढ़ गया।
मामले को सुलझाने के लिए पुलिस को बुलाया गया जिसके बाद नाबालिग लड़की को उसके माता-पिता के साथ रहने के निर्देश दिए गए। घटना के तुरंत बाद शनिवार को रितु ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। और जैसे ही यह खबर नाबालिग को मिली उसने भी आत्महत्या का प्रयास किया।