{"_id":"629fb82402f2db4c0b045d6d","slug":"leopard-found-dead-in-udanti-sitanadi-tiger-reserve-chhattisgarh","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chhattisgarh: टाइगर रिजर्व में मृत मिले तेंदुए के पंजे और दांत गायब, अवैध शिकार की अटकलें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chhattisgarh: टाइगर रिजर्व में मृत मिले तेंदुए के पंजे और दांत गायब, अवैध शिकार की अटकलें
Wed, 08 Jun 2022 02:12 AM IST
Jeet Kumar
पीटीआई, गरियाबंद
पीटीआई, गरियाबंद
Published by: Jeet Kumar
Updated Wed, 08 Jun 2022 02:12 AM IST
सार
वन अधिकारियों ने बताया कि तेंदुए की उम्र लगभग पांच साल थी। जिसके पंजे और दांत गायब हैं, इसी आधार पर अवैध शिकार की अटकलें लगाई जा रही हैं।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले के उदंती सीतानदी टाइगर रिजर्व में एक तेंदुआ मृत पाया गया है, इसके शरीर से कुछ अंग गायब हैं। वन अधिकारियों ने जानकारी दी कि शव कई दिन पुराना है।
विज्ञापन
उदंती सीतानदी टाइगर रिजर्व के उप निदेशक वरुण जैन ने कहा कि करीब 4-5 दिन पुराना शव सोमवार शाम ओडिशा सीमा के पास दक्षिण उदंती रेंज में सड़ी-गली अवस्था में मिला। शव को फॉरेंसिक जांच के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
अवैध शिकार की अटकलें
उन्होंने बताया कि तेंदुए की उम्र लगभग पांच साल थी। जिसके पंजे और दांत गायब हैं, इसी आधार पर अवैध शिकार की अटकलें लगाई जा रही हैं। हालांकि, मौत के कारण का तुरंत पता नहीं चल पाया है क्योंकि शव सड़ चुका है। शव के नमूने फॉरेंसिक जांच के लिए भेजे गए हैं।
विज्ञापन
जंगल में छानबीन के बाद मिले हिरण, भालू और मोर के शरीर के अंग
वन अधिकारी वरुण जैन ने कहा कि डॉग स्क्वायड के साथ जंगल के पूरे क्षेत्र में तलाशी अभियान चलाया तो वन कर्मियों ने पास के इंदागांव गांव में एक संदिग्ध के घर से हिरण, भालू और मोर के शरीर के अंग, बिजली के तार, धनुष-बाण और अवैध शिकार में इस्तेमाल होने वाली अन्य सामग्री बरामद की।
अभी कोई हाथ नहीं आया
आगे उन्होंने कहा कि तेंदुए के शरीर के कई अंग नहीं मिले हैं। साथ ही बताया कि संदिग्ध व्यक्ति का पता लगाने के प्रयास किए जा रहे हैं, छापेमारी के दौरान घर में कोई मौजूद नहीं था। आगे की जांच जारी है।
पहले भी मिल चुका है बाघ का शव
बता दें कि राज्य के कोरिया जिले के गुरु घासीदास राष्ट्रीय उद्यान में रविवार की रात एक बाघ मृत पाया गया, जिसमें वन अधिकारियों को संदेह था कि उसे जहर देकर मार दिया गया था। इस साल मार्च में गरियाबंद कस्बे के पास एक तेंदुआ मृत पाया गया था।