{"_id":"667169b134e5f83d65018e51","slug":"leader-of-opposition-said-crowd-was-gathered-in-a-planned-manner-government-should-give-answer-in-balodabazar-2024-06-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"बलौदाबाजार हिंसा: नेता प्रतिपक्ष बोले- सुनियोजित तरीके से जुटाई गई थी भीड़, साय सरकार को देना चाहिए जवाब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बलौदाबाजार हिंसा: नेता प्रतिपक्ष बोले- सुनियोजित तरीके से जुटाई गई थी भीड़, साय सरकार को देना चाहिए जवाब
Tue, 18 Jun 2024 04:34 PM IST
Digvijay Singh
अमर उजाला नेटवर्क, कोरिया
अमर उजाला नेटवर्क, कोरिया
Published by: Digvijay Singh
Updated Tue, 18 Jun 2024 04:34 PM IST
सार
बलौदाबाजार हिंसा को लेकर छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर जिला कांग्रेस कमेटी कोरिया और मनेन्द्रगढ़ चिरमिरी भरतपुर जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा बैकुंठपुर के घड़ी चौक में संयुक्त धरना प्रदर्शन आयोजित हुआ।
विज्ञापन
नेता प्रतिपक्ष चरणदास महंत
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बलौदाबाजार हिंसा को लेकर छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर जिला कांग्रेस कमेटी कोरिया और मनेन्द्रगढ़ चिरमिरी भरतपुर जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा बैकुंठपुर के घड़ी चौक में संयुक्त धरना प्रदर्शन आयोजित हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
धरने में मख्य रूप से छत्तीसगढ़ विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष चरणदास महंत, कोरबा सांसद ज्योत्सना महंत मौजूद रहीं। इस दौरान कांग्रेसियों ने कहा कि जब से प्रदेश में भाजपा की सरकार बनी है तब से आये-दिन आगजनी और हिंसक घटनाएं बढ़ी हैं। ये प्रदर्शन प्रदेश की लचर कानून व्यवस्था को लेकर भाजपा सरकार को जगाने की मुहिम है। कंग्रेस ने आगे कहा कि अभी छह माह भी नहीं हुए सत्ता में आए और लगातार घटनाएं हो रही है। आमलोग खुद को असुरक्षित महसूस कर रहे हैं ऐसे में सरकार को सचत्ता में रहने का अधिकारी नहीं है।
विज्ञापन
वहीं नेता प्रतिपक्ष चरणदास महंत ने कहा कि बलौदाबाजार की घटना में सुनियोजित तरीके से भीड़ जुटाई गई थी। 25 हजार की भीड़ व्हाट्सएप मैसेज से बुलाया गया उनका अरेंजमेंट किया गया। बहुत सारी गाड़ियों में लोग डंडे लेकर घूम रहे थे। लोगों को हिंसा भड़काने के लिए बुलाया गया था। सब बातों का जबाव साय सरकार को देना चाहिए।