फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Lawyer couple asked for compensation when car met with an accident due to bad road

Mungeli: खराब सड़क के चलते कार हुई दुर्घटनाग्रस्त, वकील दंपति ने मांगा हर्जाना

Sun, 08 Oct 2023 09:25 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, मुंगेली
अमर उजाला नेटवर्क, मुंगेली Published by: विजय पुंडीर Updated Sun, 08 Oct 2023 09:25 AM IST
सार

मुंगेली से पंडरिया के बीच नेशनल हाइवे के खस्ताहाल सड़क के चलते आय दिन दुर्घटना सामने आती रहती है। स्थानीय लोगों का कहना है कि बदहाल सड़क को दुरुस्त करने के लिए कोई कुछ नहीं कर रहा है।

विज्ञापन
Lawyer couple asked for compensation when car met with an accident due to bad road
demo pic

विस्तार

मुंगेली से पंडरिया के बीच नेशनल हाइवे के खस्ताहाल सड़क के चलते आय दिन दुर्घटना सामने आती रहती है। स्थानीय लोगों का कहना है कि बदहाल सड़क को दुरुस्त करने के लिए कोई कुछ नहीं कर रहा है। राहगीर रोजाना इसके चलते दुर्घटना के शिकार हो जा रहे हैं। इस जानलेवा सड़क पर फास्टरपुर के पास मध्यप्रदेश के शहडोल निवासी अधिवक्ता अमरीश श्रीवास्तव परिवार के साथ पंडरिया मार्ग से मुंगेली आते वक्त दुर्घटना के शिकार हो गए। 

विज्ञापन


वकील दंपति के बताए अनुसार, फास्टपुर के पास बड़े गड्ढे में उनकी कार दुर्घटना ग्रस्त हो गई। हालांकि इसमें वकील व उनके परिवार को कोई हताहत नहीं हुआ, इस दुर्घटना में उनके कार का चेम्बर फट गया। उनकी कार को नुकसान पहुंचा है। अधिवक्ता अमरीश श्रीवास्तव ने कलेक्टर-एसपी के नाम लिखित में ज्ञापन देकर एनएच विभाग के जिम्मेदार अधिकारी-कर्मचारियों के विरुद्ध एफआईआर दर्ज करने व हर्जाना दिलाये जाने की मांग की है। इधर, इस पूरे मामले पर अपर कलेक्टर विजेंद्र पाटले ने कहा कि लोगों की शिकायत को प्रशासन ने संज्ञान में लिया है, लगातार एनएच विभाग को निर्देशित कर रिपेयरिंग का कार्य कराया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed